• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण ने दिया इस्तीफा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 15, 2024
in Uttarakhand
0
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण ने दिया इस्तीफा
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड कांग्रेस को एक और झटका लग गया है। प्रीतम सिंह के करीबी नेता और गंगोत्री से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कांग्रेस छोड़ दी है। सजवाण ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को अपना इस्तीफा भेज दिया है।विजयपाल सजवाण जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। विजयपाल सजवाण को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रहीं थीं मगर अब उन्होंने चुनाव घोषित होने से 24 घंटे पहले कांग्रेस के किनारा कर लिया है। टिहरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

टिकट के दावेदार ने क्यों छोड़ी पार्टी?

सूत्रों के मुताबिक प्रीतम सिंह विजयपाल सजवाण के लिए टिहरी से लोकसभा टिकट की पैरवी कर रहे थे। अब बड़ा सवाल ये है कि जिस नेता के लिए टिकट मांगा जा रहा था उसके बीजेपी में संपर्क में होने की ख़बर प्रीतम सिंह जैसे सीनियर नेता को क्यों नहीं लगी? प्रीतम सिंह जिस नेता के लिए टिकट मांग रहे थे आखिर वो क्यों चुनाव से ठीक पहले पार्टी को अलविदा कह गए। कांग्रेस में ब्लैक शीप या काली भेड़ को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है अब एक और सवाल है कि ऐसे और कितने नेता हैं जो कांग्रेस को अंदरूनी तौर पर कमजोर करने की कोशिशों में हैं और चुनाव से पहले झटका देने की तैयारी में हैं। फिलहाल विजयपाल सजवाण का जाना कांग्रेस की राजनीति में नई हलचल का सबब है। साथ ही पार्टी के अंदर चल रहे तूफान की ओर भी इशारा कर रहा है।

Previous Post

लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा घोषणा

Next Post

Loksabha Elections 2024: कुछ समय में होगा तारीखों का ऐलान, देश में होंगे ये बदलाव, पढ़ें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Loksabha Elections 2024: कुछ समय में होगा  तारीखों का ऐलान, देश में होंगे ये बदलाव, पढ़ें

Loksabha Elections 2024: कुछ समय में होगा तारीखों का ऐलान, देश में होंगे ये बदलाव, पढ़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.