• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में फिर सुलगने लगे जंगल, 24 घंटे में 14 घटनाएं; 16 हेक्टेयर वन संपदा स्वाहा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 18, 2024
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में फिर सुलगने लगे जंगल, 24 घंटे में 14 घटनाएं; 16 हेक्टेयर वन संपदा स्वाहा
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल की आग फिर विकराल हो गई है। शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर 13 नई घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें कुल 16 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा। इस दौरान अल्मोड़ा वन प्रभाग की सोमेश्वर रेंज में आग से झुलसकर एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। इसके साथ ही इस बार जंगल की आग से छह मौत हो चुकी हैं और चार व्यक्ति घायल हुए हैं।

अब तक 1,467 हेक्टेयर वन क्षेत्र स्वाहा

फायर सीजन में कुल 1,086 घटनाओं में 1,467 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। मौसम शुष्क और भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के जंगलों की आग तेजी से भड़कने लगी है। बीते दो दिन में 20 घटनाओं में 24 हेक्टयर वन क्षेत्र जल चुका है। शुक्रवार को मसूरी वन प्रभाग में पांच घटनाएं, लैंसडौन वन प्रभाग में तीन, रामनगर वन प्रभाग में एक और कार्बेट टाइगर रिजर्व में एक घटना हुई। वन कर्मी आग को बुझाने में जुटे हैं।

शरारती तत्व भी लगातार बढ़ा रहे मुश्किलें

शुष्क मौसम के साथ ही शरारती तत्व भी लगातार वन विभाग की मुश्किलें बढ़ा रहे थे। अब तक इस सीजन में जंगल में आग लगाने पर वन संरक्षण अधिनियम और वन अपराध के तहत 422 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। वहीं, वन विभाग की ओर से मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही जंगल की आग की सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। 18001804141, 01352744558 पर काल कर सकते हैं। साथ ही 9389337488 व 7668304788 पर वाट्सएप के माध्यम से भी सूचित कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को भी 9557444486 और हेल्पलाइन 112 पर भी आग की घटना की सूचना दे सकते हैं।

Previous Post

सुबह-सुबह तेज धमाके से दहल उठा ऋषिकेश, गैस सिलेंडर फटने से धमाका; झुलसी तीन जान

Next Post

Panch Kedar: मद्महेश्वर धाम के लिए रवाना हुई देवडोली, 20 को खुलेंगे द्वितीय केदार के कपाट

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Panch Kedar: मद्महेश्वर धाम के लिए रवाना हुई देवडोली, 20 को खुलेंगे द्वितीय केदार के कपाट

Panch Kedar: मद्महेश्वर धाम के लिए रवाना हुई देवडोली, 20 को खुलेंगे द्वितीय केदार के कपाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.