• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

कमर्शियल संस्थानों के बेसमेंट पार्किंग का शत- प्रतिशत उपयोग कराना सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव बेसमेंट में पार्किंग न कराने वाले संस्थानों और संबंधित व्यक्ति पर सख्ती से होगी एनफोर्समेंट की कार्रवाई

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 14, 2025
in Uttarakhand
0
कमर्शियल संस्थानों के बेसमेंट पार्किंग का शत- प्रतिशत उपयोग कराना सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव  बेसमेंट में पार्किंग न कराने वाले संस्थानों और संबंधित व्यक्ति पर सख्ती से होगी एनफोर्समेंट की कार्रवाई
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित बैठक में जिला प्रशासन देहरादून तथा संबंधित विभागों द्वारा देहरादून शहर को व्यवस्थित और अधिक गतिशील बनाने से संबंधित *शहर के मोबिलिटी प्लान* को प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने शहर के मोबिलिटी प्लान से संबंधित कार्यों में अब तक हुई प्रगति से अवगत कराया तथा शहर की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए भविष्य में किए जाने वाले कार्यों तथा दूरगामी प्लान से भी अवगत कराया।

मुख्य सचिव ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के सभी कमर्शियल संस्थाओं की बेसमेंट पार्किंग का शत – प्रतिशत उपयोग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए की जो भी संस्थान बेसमेंट में पार्किंग नहीं कराते उन पर सख्त एनफोर्समेंट की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

मुख्य सचिव ने शहर में सड़क और जंक्शन इंप्रूवमेंट के कार्यों में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, एमडीडीए, नगर निगम, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, उत्तराखंड जल संस्थान व जल निगम सभी विभागों को आपसी समन्वय से देहरादून शहर को अधिक गतिशील और सुव्यवस्थित बनाने के लिए स्पष्ट रोड मैप तैयार करने को कहा तथा प्रत्येक कार्यों को पूरा करने के लिए टाइमलाइन का निर्धारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने एमडीडीए को निर्देशित किया कि भवन निर्माण के मैप अप्रूवल में पार्किंग के बायलॉज का सक्ति से अनुपालन कराएं।

इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पंकज पांडेय, एमडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, अपर सचिव विनीत कुमार, नगर आयुक्त देहरादून नमामि बंसल सहित लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग और संबंधी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

कैंची धाम बाईपास परियोजना फिर अटकी, वन विभाग ने लौटाई फाइल

Next Post

आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम को बेहतर करें विभाग-मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने मानसून की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा बैठक

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम को बेहतर करें विभाग-मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने मानसून की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा बैठक

आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम को बेहतर करें विभाग-मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने मानसून की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.