• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में बढ़ाने वाला है बिजली संकट! झेलना होगा पावर कट यह है वजह

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 17, 2024
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में बढ़ाने वाला है बिजली संकट! झेलना होगा पावर कट यह है वजह
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गर्मियों में बिजली की भारी मांग के बीच अब संकट पैदा होने वाला है। टीएचडीसी ने जहां टिहरी परियोजना बंद करने के लिए अनुमति मांगी है, वहीं यूजेवीएनएल ने चीला पावर हाउस बंद करने की अनुमति मांगी है। अगर ये अनुमति जारी हुई तो इसी महीने से बिजली संकट बढ़ने वाला है। हालांकि, यूपीसीएल का दावा है कि इसके लिए वह इंतजाम कर रहा है। टीएचडीसी ने केंद्र सरकार से 1000 मेगावाट के टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट के ट्रायल रन के लिए एक जून से 15 जुलाई तक टीएचडीसी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की झील का पानी रोकने और विद्युत उत्पादन बंद रखने की अनुमति मांगी है।

इस परियोजना से उत्तराखंड को करीब 100 मेगावाट बिजली मिलती है। इसी प्रकार, यूजेवीएनएल ने मेंटिनेंस कार्यों के लिए 17 मई से छह जून तक के लिए चीला पावर हाउस का शटडाउन मांगा है। इससे भी रोजाना करीब 100 मेगावाट बिजली राज्य को मिलती है। दोनों प्रोजेक्ट बंद होने से राज्य में सीधे तौर पर 200 मेगावाट बिजली की किल्लत हो जाएगी।

इस किल्लत से गर्मियों के सीजन में चुनौती और बढ़ने वाली है। यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि वह वैकल्पिक तौर पर पहले ही इंतजाम करने में लगे हुए हैं, ताकि दोनों परियोजनाओं से उत्पादन बंद होने का दुष्प्रभाव न हो।

बिजली की मांग बढ़ी, कटौती तेज

प्रदेश में बिजली की मांग 5.4 करोड़ यूनिट के करीब पहुंच गई है। इसके सापेक्ष उपलब्धता करीब 3.7 करोड़ यूनिट है। बाकी बिजली यूपीसीएल रोजाना बाजार से खरीद रहा है। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, फिलहाल बाजार में करीब साढ़े चार रुपये के दाम पर बिजली मिल पा रही है। पीक ऑवर में बिजली महंगी है। उधर, बिजली की भारी मांग के बीच कटौती भी लगातार तेज हो रही है। बृहस्पतिवार को भी ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा छोटे कस्बों में भी करीब तीन घंटे तक की कटौती की गई। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, फिलहाल कहीं भी शेड्यूल रोस्टिंग नहीं की जा रही है।

Previous Post

उत्तराखंड में चौंकाने वाला खुलासा: किसानों की मौत के बाद भी मिल रही पीएम किसान सम्मन निधि

Next Post

Panch Kedar: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट खुले, 200 श्रद्धालु बने साक्षी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
Panch Kedar: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट खुले, 200 श्रद्धालु बने साक्षी

Panch Kedar: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट खुले, 200 श्रद्धालु बने साक्षी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.