• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Electricity Crisis: प्रदेश में बिजली संकट! सीएम धामी मोर्चे पर, केंद्र के साथ कल करेंगे बैठक

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 27, 2023
in Uttarakhand
0
Electricity Crisis: प्रदेश में बिजली संकट! सीएम धामी मोर्चे पर, केंद्र के साथ कल करेंगे बैठक
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मौसम की बेरुखी आने वाले दिनों में ऊर्जा प्रदेश पर भारी पड़ सकती है। लगातार चढ़ रहे तापमान के साथ प्रदेश में बिजली की खपत भी बढ़ने लगी है। जबकि, मांग के सापेक्ष विद्युत उपलब्धता नहीं है। उधर, केंद्रीय पूल से जो विशेष कोटे की 300 मेगावाट बिजली 12 जनवरी से मिल रही है, उसकी मियाद 28 फरवरी को खत्म हो रही है। जिसके चलते प्रदेश में बिजली संकट गहरा सकता है।

केंद्र के साथ धामी सरकार की हाई लेवल मीटिंग

एक ओर जहां पंजाब और दिल्ली से बैंक की बिजली मिलनी बंद हो गई है। वहीं, केंद्र सरकार से भी अतिरिक्त बिजली मिलने को लेकर संशय बना हुआ है। पिछले वर्ष की ही तरह इस बार भी गर्मियों में बिजली की खपत रिकार्ड स्तर पर पहुंचने की आशंका है। ऐसे में मार्च से ही प्रदेश में ऊर्जा संकट गहरा सकता है। ऐसे में राज्य में बिजली संकट गहराने से पहले ही केंद्र सरकार ने गैस आधारित ऊर्जा संयंत्र चलाने के लिए 28 फरवरी को बैठक बुलाई है। अगर इस बैठक में कोई सकारात्मक हल नहीं निकला तो राज्य में बिजली संकट एक मार्च से गहरा सकता है।

बाजार से खरीद रहे बिजली

12 जनवरी से केंद्र सरकार के कोटे से 300 मेगावाट सस्ती बिजली मिलने के बाद यूपीसीएल को रोजाना तीन से चार मिलियन यूनिट बिजली बाजार से खरीदनी पड़ रही है। 28 फरवरी को केंद्र का कोटा खत्म होने से यूपीसीएल पर बोझ बढ़ जाएगा। नतीजतन बाजार से करीब 10 से 12 मिलियन यूनिट बिजली खरीदनी पड़ेगी। राज्य सरकार इस संकट से उबरने की लगातार कोशिश कर रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र भेज चुके हैं और इसी सप्ताह वह ऊर्जा मंत्री से मुलाकात भी कर सकते हैं।

उत्तराखंड के दो संयंत्र हैं बंद

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद गैस के दाम बढ़ने से देश के अन्य संयंत्रों की तरह उत्तराखंड के काशीपुर में भी दो संयंत्र बंद पड़े हुए हैं। ये दोनों 321 मेगावाट (एक 214 और दूसरा 107 मेगावाट) केसंयंत्र हैं। अगर यह चलते हैं तो राज्य को बिजली से राहत मिल सकती है।

केंद्र से विशेष बिजली मिलने का फायदा

बाजार में बिजली के दाम : 10 से 12 रुपये प्रति यूनिट

केंद्रीय पूल की बिजली के दाम : 4.50 से 5 रुपये प्रति यूनिट

Tags: #ELECTRICITYCRISIS #electricity #increasedconsumption #powercut #electricitydepartment #UttarakhandPowerCorporationLimited #CMPUSHKARSINGHDHAMI #CENTRALGOVERNMENT #HIGHLEVELMEETING #uttarakhand
Previous Post

CBSE Board Exam 2023: स्टूडेंट्स हो जाएं सावधान! फेक लिंक से सैंपल पेपर डाउनलोड कर हो सकते हैं ठगी का शिकार

Next Post

आप भी खरीदना चाहते हैं कार तो पहले पढ़े लें पूरी खबर, अप्रैल से होने जा रहे हैं ये बदलाव

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
आप भी खरीदना चाहते हैं कार तो पहले पढ़े लें पूरी खबर, अप्रैल से होने जा रहे हैं ये बदलाव

आप भी खरीदना चाहते हैं कार तो पहले पढ़े लें पूरी खबर, अप्रैल से होने जा रहे हैं ये बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.