• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

महंगाई की मार! अप्रैल से महंगा होगा रोडवेज का सफर, इन रूटों में बढ़ा किराया

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 25, 2023
in Uttarakhand
0
महंगाई की मार! अप्रैल से महंगा होगा रोडवेज का सफर, इन रूटों में बढ़ा किराया
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अप्रैल माह के शुरुआत होते ही जानता बार महंगाई किनमार पड़ने वाली है। बिजली-पानी के साथ अब रोडवेज का सफर भी महंगा होने जा रहा है। दरअसल, कई रूटों पर रोडवेज की बसों में अप्रैल पहले सप्ताह से सफर महंगा हो जाएगा। टोल टैक्स बढ़ने का असर किराये पर भी पड़ेगा। किराये में पांच से 12 रुपये की तक बढ़ोतरी हो सकती है। किराया सिर्फ उन्हीं रूटों पर बढ़ेगा, जिन पर टोल प्लाजा लगे हैं। बाकी रूटों पर किराया यथावत रहेगा। हिमाचल-चंड़ीगढ़ रूट पर टोल प्लाजा ना होने की वजह से किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।

 

दिल्ली के किराए में होगी सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के पास करीब 1300 बसों का बेड़ा है। इसमें 90 फीसदी बसें ऐसी हैं, जो रोज टोल प्लाजा से आवाजाही करती हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिरकण (एनएचएआई) ने एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर दी है। टैक्स की नई दरें एक अप्रैल से लागू होनी हैं। इसका सीधा असर पर रोडवेज बस किराये पर भी पड़ेगा। दिल्ली के किराये में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी, क्योंकि इस रूट पर तीन टोल प्लाजा हैं। इसके अलावा कुमाऊं रूट पर भी टोल प्लाजा हैं।

 

हरिद्वार-ऋषिकेश का किराया भी बढ़ेगा 

दून से हरिद्वार-ऋषिकेश के साथ ही पहाड़ों में जाने वाली रोडवेज की दैनिक बस सेवाओं का किराया भी बढ़ेगा। सभी बसें लच्छीवाला टोल प्लाजा से आवाजाही करती हैं। नई टैक्स दरों के मुताबिक, एक अप्रैल से इस प्लाजा पर टोल टैक्स में साढ़े छह फीसदी तक का इजाफा होगा। रोडवेज बसों को अभी तक 165 रुपये टैक्स देना पड़ता था, जो अब 170 रुपये हो जाएगा।

 

12 रुपए तक हो सकता है इजाफा

रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने कहा कि उत्तराखंड में एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ना है। टैक्स में वृद्धि के हिसाब से बसों के लिए किराया तय होगा। किराये में पांच से 12 रुपये तक इजाफा हो सकता है। कुछ रूटों पर किराये में बदलाव नहीं होगा।

 

हिमाचल-चंडीगढ़ रूट पर नहीं बढ़ेगा किराया 

राहत की बात यह है कि हिमाचल-चंडीगढ़ रूट की बसों का किराया नहीं बढ़ेगा। इस रूट पर टोल प्लाजा नहीं है। इसके चलते इस रूट पर बसों का किराया यथावत रहेगा।

 

 

Previous Post

क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच ने खाया जहर, हालत गंभीर

Next Post

काम की खबर: पेंशन के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें…

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
काम की खबर: पेंशन के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें…

काम की खबर: पेंशन के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.