• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड के टाॅपर्स से की बात, छात्र-छात्राओं को दी बधाई

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 30, 2024
in Uttarakhand
0
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड के टाॅपर्स से की बात, छात्र-छात्राओं को दी बधाई
0
SHARES
84
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून।  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिषदीय परीक्षा-2024 के तहत इंटरमीडिएट का कुल परीक्षाफल 82.63 प्रतिशत जबकि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 89.14 फीसदी रहा। जोकि विगत वर्ष की तुलना में अधिक रहा। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुये उनके बेहतर भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने तय समय पर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने पर शिक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की जमकर तारीफ की।

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड विद्यायली शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षा-2024 के परीक्षाफल जारी करने पर खुशी जताई। उन्होंने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई। विभागीय मंत्री ने तय समय पर बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने पर शिक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि विभाग ने निर्धारित समय पर रिजल्ट जारी कर इतिहास रचा है। डा. रावत ने कहा कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट विगत वर्ष की तुलना में शानदार रहा है। हाईस्कूल में जहां कुल परीक्षा परिणाम 89.14 फीसदी रहा वहीं इंटरमीडिएट में 82.63 फीसदी रहा। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.59 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.54 रहा। इसी तरह इंटरमीडिएट में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97 फीसदी जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 रहा है। डा. रावत ने बोर्ड परीक्षाओं में बालिकाओं शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालिकाओं ने बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है जो प्रदेश में बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के प्रति राज्य की दृढ इच्छाशक्ति को भी प्रदर्शित करती है।

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के लिये 115666 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से 112377 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 100179 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। जिसमें से संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.56 जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 58.80 रहा। इसी प्रकार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिये 94255 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था जिसमें 92020 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 76039 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। इसमें संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.76 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 54.14 रहा।

विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के उपरांत संयुक्त श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से दूरभाष पर बात कर उन्हें इस सफलता के लिये बधाई दी। डा. रावत ने हाईस्कूल में शतप्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली पिथौरागढ़ की प्रियंशी रावत से बात की और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। डा. रावत ने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री आवास में सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें बोर्ड परीक्षा के टाॅपर्स को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को निराश न होने को कहा और दोबारा कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विभाग द्वारा अंक सुधार परीक्षा आयोजित की जायेगी, जिसमें एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे।

श्रेष्ठता सूची में ये रहे अव्वल

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की श्रेष्ठता सूची में शतप्रतिशत अंक लाकर जे.बी.एस. बालिका इंटर काॅलेज गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियंशी रावत ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। जबकि जनता एच.एस.एस. मनीपुर चाका, रूद्रप्रयाग के छात्र शिवम मलेथा ने 99.60 फीसदी अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर एस.वी.एम. इंटर काॅलेज श्रीकोट गंगानाली, पौड़ी गढ़वाल के छात्र आयुष रहे जिन्होंने 99 फीसदी अंक प्राप्त किये। इसी प्रकार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विवेकानंद इंटर काॅलेज रानीधारा रोड़, अल्मोड़ा के छात्र पीयूष खोलिया एवं एचजीएस एसवीएम इंटर काॅलेज कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, नैनीताल की छात्रा कंचन जोशी ने संयुक्त रूप से कुल 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर श्रेष्ठता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि ए.पी. इंटर काॅलेज जवाहर नगर रूद्रप्रयाग के छात्र अंशुल नेगी ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एस.वी.एम इंटर काॅलेज आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून के छात्र हरीश चंद्र बिजल्वाण एवं गोस्वामी गणेश दत्त एस.वी.एम इंटर काॅलेज उत्तरकाशी के छात्र आयुष अवस्थी ने संयुक्त रूप से कुल 96 फीसदी अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Previous Post

Uttarakhand Board Result में इन होनहारों का जलवा, जानिए कौन हैं उत्तराखंड के टॉपर्स

Next Post

कारगिल में उत्तराखंड के लाल मेजर प्रणय नेगी का निधन, घर में मचा कोहराम

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
कारगिल में उत्तराखंड के लाल मेजर प्रणय नेगी का निधन, घर में मचा कोहराम

कारगिल में उत्तराखंड के लाल मेजर प्रणय नेगी का निधन, घर में मचा कोहराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.