• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र, 119 प्राथमिक शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र खिल उठे चेहरे

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 7, 2024
in Uttarakhand
0
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र, 119 प्राथमिक शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र खिल उठे चेहरे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के 119 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती दी गई है। इन शिक्षकों की तैनाती से प्रदेशभर के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, साथ ही एक स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बनेगा। जिससे स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा का लाभ मिलेगा।

यह बात प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री  धन सिंह रावत ने आज एस.सी.ई.आर.टी. सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समरोह में कही। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित नव नियुक्त अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डा. रावत ने कहा कि राज्य सरकार को अपने नौनिहालों की चिंता है। उन्हें अच्छी तालीम मिले इसके लिये सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसी वर्ष प्राथमिक शिक्षकों के 2906 रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया था। जिस पर शीघ्रता से कार्यवाही की गई और अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग के उपरांत 1840 शिक्षकों को नियुक्ति दे दी गई है। जिसमें प्रथम चरण में 477, द्वितीय चरण में 899 तथा तृतीय चरण में 464 शिक्षक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण की काउंसलिंग में चयनित शिक्षकों में से 119 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंप दिये गये हैं। जिसमें देहरादून जनपद के 07, हरिद्वार 8, टिहरी 26 तथा उत्तरकाशी के 78 शिक्षक शामिल हैं। अवशेष चयनित शिक्षकों को जनपद स्तर पर आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुये कहा कि सभी लोग डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त है और अब विद्यालयों में जाकर पूर्ण मनोयोग से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ताकि एनईपी-2020 की अवधारणा के अनुरूप बच्चों का समग्र विकास हो सके और उन्हें चरित्रवान, बुद्धिवान, बलवान और संस्कारवान भी बनाया जाय।

Previous Post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनन्दन समारोह – 2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Next Post

मसूरी में स्कूटी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
Next Post
मसूरी में स्कूटी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मसूरी में स्कूटी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.