• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सुबह-सुबह फिर डोली उत्तराखंड की धरती, यहां महसूस भूकंप के तेज झटके

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 16, 2023
in Uttarakhand
0
सुबह-सुबह फिर डोली उत्तराखंड की धरती, यहां महसूस भूकंप के तेज झटके
0
SHARES
39
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड  (Uttarakhand) में आज फिर भूकंप (Earthquake) से धरती डोल उठी। प्रदेश के पिथौरागढ़ (Pithpragarh) में आज सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। गनीमत ये रही है कि किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पिछले कुछ दिनों में इस इलाके में कई बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं, जिसे लेकर भी लोग परेशान है।

लोगों में मची अफरा-तफरी 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिथौरागढ़ में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 मापी गई है। ये पिथौरागढ़ से 48 किमी उत्तर पूर्व में 5 किमी की गहराई में आया। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद आसपास काफी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

सुबह चार बजे आया भूकंप 

आपको बता दें कि इससे पहले भी 5 अक्टूबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उत्तरकाशी में सुबह करीब चार बजे के आसपास धरती हिलने लगी थी। उस वक्त लोग गहरी नींद में सोये हुए थे। उस वक्त 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया था। ऐसे में लोगों के ज्यादा पता तो नहीं चल पाया, लेकिन पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है।  उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से जोन- 4 और जोन- 5 में आता है, जो संवेदनशील इलाका माना जाता है।

रविवार को दिल्ली एनसीआर में महसूस हुए झटके

इससे पहले रविवार शाम को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भूकंप का केंद्र फरीदाबाद में जमीन के करीब दस किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई थी। इस इलाके की कई बहुमंजिला इमारत हैं, ऐसे में भूकंप आया तो लोग बुरी तरह घबरा गए थे।

Previous Post

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी

Next Post

Bigg Boss के घर पहुंचे उत्तराखंड के’बाबू भैया’, सलमान खान के साथ धमाल मचाया धमाल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Bigg Boss के घर पहुंचे उत्तराखंड के’बाबू भैया’, सलमान खान के साथ धमाल मचाया धमाल

Bigg Boss के घर पहुंचे उत्तराखंड के'बाबू भैया', सलमान खान के साथ धमाल मचाया धमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.