• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

लोकसभा चुनाव की वजह से शादियों में बढ़ेगी परेशानी; जानें वजह

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 29, 2024
in Uttarakhand
0
लोकसभा चुनाव की वजह से शादियों में बढ़ेगी परेशानी; जानें वजह
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनावी तिथियों के अनुसार, उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से दव्यवस्थाओं को मुकम्मल किया जा रहा है।

निर्वाचन आयोग को 12,395 वाहनों की जरूरत

चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 13,039 वाहनों की व्यवस्था करने के लिए निर्वाचन आयोग ने परिवहन निगम को अपनी डिमांड भेजी थी। इस डिमांड के बाद जिलावार वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे आम जनता को परिवहन के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से हजारों की संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में इन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी संख्या में वाहनों की आवश्यकता होती है। इसके चलते चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से परिवहन निगम से वाहनों को उपलब्ध कराने के लिए डिमांड भेजी जाती है। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने परिवहन निगम से 13,039 वाहनों की व्यवस्था करने को कहा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव को कराने में निर्वाचन आयोग को 12,395 वाहनों की जरूरत है। जिसके सापेक्ष आयोग ने परिवहन निगम से 13,039 वाहनों की मांग की है। बढ़ी हुई मांग इसलिए की गई है कि कहीं इमरजेंसी में वाहन की जरूरत हो तो दिक्कत न हो।

 शादियों के सीजन के चलते वाहनों की हो सकती है कमी

निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद परिवहन निगम ने वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी बीच अब तमाम वाहन संचालक समेत आम जनता संबंधित जिला अधिकारियों को पत्र भेजकर वाहनों का अधिग्रहण न करने की बात कह रही है। दरअसल, 14 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। जिसके लिए लोगों ने पहले से ही बुकिंग कराई हुई है। ऐसे में अब बुकिंग कराई गाड़ियों का जब परिवहन विभाग अधिग्रहण कर रहा है तो लोग इस बाबत पत्र जिलाधिकारी को दे रहे हैं कि उनके वाहनों की पहले ही शादियों में बुकिंग हो चुकी है, लिहाजा उनके वाहनों का अधिग्रहण न किया जाए।

प्रदेश में वाहनों की किल्लत होने की आशंका

इसके अलावा प्रदेश के पर्वतीय मार्गों पर अधिकांश मिनी बस या फिर टैक्सी/ मैक्सी ही यात्रियों के आवागमन के लिए एक बड़ा साधन हैं। ऐसे में अगर अधिकतर वाहनों का अधिग्रहण कर लिया जाएगा, तो आम जनता को भी समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा। प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते पर्वतीय क्षेत्रों पर बड़े वाहन के बजाय लोग छोटे वाहनों से आवागमन करना ज्यादा पसंद करते हैं।साथ ही बड़े वाहनों को संकरी सड़कों में चलाना भी संभव नहीं हो पता है, जिसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों पर अधिकतर टैक्सी और मैक्सी वाहनों का संचालन होता है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से अगर वाहनों का अधिग्रहण कर लिया जाता है तो यात्रियों के आवागमन के लिए पर्याप्त वाहन उपलब्ध नहीं होंगे।

Previous Post

गर्मी का सितम शुरू: दून में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, 34.9 डिग्री पहुंचा तापमान, आज बर्फबारी का भी अलर्ट

Next Post

अनिल बलूनी के समर्थन में सीएम धामी ने थराली में किया रोड शो, विपक्ष को जमकर घेरा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
अनिल बलूनी के समर्थन में सीएम धामी ने थराली में किया रोड शो, विपक्ष को जमकर घेरा

अनिल बलूनी के समर्थन में सीएम धामी ने थराली में किया रोड शो, विपक्ष को जमकर घेरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.