• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 28, 2024
in Uttarakhand
0
सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनपद के उप जिला चिकित्सालयों की प्रबंधन समिति की बैठक में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने चिकित्सालयों को रेफरल सेंटर बनने से रोकने पर जोर दिया और सरकारी अस्पतालों में संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की बात कही।

जिलाधिकारी ने कहा, “सरकारी चिकित्सालयों का मजाक नहीं बनाना चाहिए। सभी लोग निजी अस्पतालों का खर्च नहीं उठा सकते। ऐसे में सरकारी अस्पतालों को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने चिकित्सालयों से अप्रैल से अक्टूबर 2024 तक की आईपीडी, सर्जरी, संस्थागत प्रसव और रेफरल का विस्तृत विवरण मांगा।

बैठक में विकासनगर चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत और प्रेमनगर चिकित्सालय के 20 बेड के बच्चों के आईसीयू के संचालन के लिए तत्काल धनराशि स्वीकृत की गई। प्रेमनगर में आईपीडी की संख्या कम होने पर जिलाधिकारी ने कारण पूछा और इसे बढ़ाने के निर्देश दिए।

चिकित्सालयों में पैथोलॉजी सेवाओं को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी ने अनुबंधित लैब्स के प्रतिनिधियों को 24×7 उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

मसूरी चिकित्सालय में रात्रिकालीन गायनी डॉक्टर की अनुपस्थिति की शिकायत पर जांच समिति गठित की गई। जिलाधिकारी ने मसूरी में ईएनटी चिकित्सक की ड्यूटी बढ़ाकर तीन दिन करने का भी निर्देश दिया।

चिकित्सालयों में संसाधन और स्टाफ उपलब्ध होने के बावजूद सर्जरी कम होने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सर्जरी का प्रतिदिन और माहवार विवरण मांगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को सभी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने जनमानस की सेवा को “पुनीत कार्य” बताते हुए चिकित्सालयों को आदर्श सेवा केंद्र बनाने की अपील की।

Previous Post

मुख्यमंत्री  धामी ने बुधवार को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव’ के समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया

Next Post

शिक्षा विभाग का बनेगा ‘मानव सम्पदा’ पोर्टलः डॉ. धन सिंह रावत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
शिक्षा विभाग का बनेगा ‘मानव सम्पदा’ पोर्टलः डॉ. धन सिंह रावत

शिक्षा विभाग का बनेगा ‘मानव सम्पदा’ पोर्टलः डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.