• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

आपदा प्रभावितों को ब्याज मुक्त ऋण देगी धामी सरकार, जल्द बनेगी योजना

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 23, 2023
in Uttarakhand
0
आपदा प्रभावितों को ब्याज मुक्त ऋण देगी धामी सरकार, जल्द बनेगी योजना
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में बारिश से त्राही-त्राही मची हुई है। आपदा में कई लोगों के घर उजड़ गए हैं। कई लोगों की रोजी-रोटी छिन गई है। ऐसे में धामी सरकार ने प्रभावितों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं। धामी सरकार ने आपदा में अपना सब कुछ गंवाने वाले लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ब्याज मुक्त ऋण देने  का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के आपदा प्रभावितों के लिए शीघ्र नई योजना लाने का एलान किया। सीएम ने कहा कि उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद योजना तैयार की जाएगी। जिन बच्चों ने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया है, उनके लिए शिक्षा का इस योजना के तहत विशेष प्रबंध किया जाएगा।

करीब एक हजार करोड़ से भी अधिक की परिसंपत्ति को नुकसान

मुख्यमंत्री  ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण आपदा से बेघर हुए लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था, उनके रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक स्थितियां भिन्न हैं इसलिए आपदा के मानकों में परिवर्तन के लिए केंद्र सरकार से बातचीत की जा रही है। राज्य सरकार अपने स्तर पर भी इसमें बदलाव के प्रयास कर रही है ताकि आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जा सके। राज्य में अतिवृष्टि से अब करीब एक हजार करोड़ से भी अधिक की परिसंपत्ति को नुकसान हुआ है। इसके आकलन के लिए राज्य सरकार से भी केंद्र सरकार को पत्र भेजा जा रहा है।मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रहें और सभी सहयोगी संस्थाओं से निरंतर समन्वय बनाए रखें। जिलों में खाद्यान्न से संबंधित सभी वस्तुओं के साथ ही दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश दिए।

Previous Post

चार जिलों में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार, आरोपित के खिलाफ दर्ज हैं 10 मुकदमे

Next Post

Chandrayaan-3 Moon Landing Live Updates: ISRO ने रचा इतिहास, चांद पर फहराया तिरंगा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
Chandrayaan-3 Moon Landing Live Updates: ISRO ने रचा इतिहास, चांद पर फहराया तिरंगा

Chandrayaan-3 Moon Landing Live Updates: ISRO ने रचा इतिहास, चांद पर फहराया तिरंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.