• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

राेपवे से जुड़ेगा कार्तिक स्वामी, सर्वेक्षण पूरा, जल्द डीपीआर होगी तैयार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 21, 2023
in Uttarakhand
0
राेपवे से जुड़ेगा कार्तिक स्वामी, सर्वेक्षण पूरा, जल्द डीपीआर होगी तैयार
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

समुद्र की सतह से 3,048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कार्तिक स्वामी तीर्थ पर श्रद्धालुओं की पहुंच को आसान बनाने के लिए इसे रोपवे से जोड़ा जा रहा है। कनकचौरी से मंदिर तक बनने वाले रोपवे की लंबाई 1.4 किमी होगी। रोपवे बनने से कनकचौरी से 10 मिनट में ही कार्तिक स्वामी पहुंचा जा सकेगा। इसके लिए मंदिर के बेस प्वाइंट कनकचौरी से कार्तिक स्वामी तक 1.4 किमी लंबा रोपवे बनेगा, जिसके लिए प्री-फिजिबिलटी सर्वेक्षण भी हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार आगामी सितंबर तक रोपवे निर्माण की अंतिम डीपीआर भी बन जाएगी।

डीपीआर होगी तैयार 

जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग के 360 से अधिक गांवों के आराध्य के रूप में पूजनीय भगवान कार्तिकेय के दर्शनों के लिए वर्षभर श्रद्धालु कार्तिक स्वामी पहुंचते हैं। मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कनचौरी से लगभग चार किमी की चढ़ाई तय करनी होती है। लेकिन अब, मंदिर को रोपवे से जोड़ने की कार्ययोजना बन चुकी है।

प्री-फिजिबिलटी सर्वेक्षण पूरा

इसके तहत पर्यटन विभाग द्वारा कनकचौरी से मंदिर क्षेत्र तक प्रारंभिक चरण में प्री-फिजिबिलटी सर्वेक्षण किया जा चुका है। सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी रोपवे निर्माण के लिए सही पाई गई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर अंतिम डीपीआर बनाई जा रही है, जिसे सिंतबर तक पूरा कर दिया जाएगा। रोपवे के लिए वन विभाग से भूमि अधिग्रण, पेड़ों की गिनती, छपान व अन्य कार्रवाई समयबद्ध पूरी की जाएंगी।

मंदिर का महत्व

यह मंदिर अत्यधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है क्योंकि यह उत्तराखंड में भगवान कार्तिकेय को समर्पित एकमात्र मंदिर है। जो लोग पौराणिक कथाओं से परिचित नहीं हैं, उनके लिए कार्तिकेय भगवान शिव और देवी पार्वती के बड़े पुत्र थे। दक्षिण में स्कंद या मुरुगुण के रूप में उनकी पूजा की जाती है। स्थान यह मंदिर रुद्रप्रयाग से लगभग 40 किमी दूर है। यहां पहुंचने के लिए भक्तों को कनकचौरी गांव से लगभग 3 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। यह यात्रा आसान नहीं है लेकिन वास्तव में अद्भुत है।

कार्तिक स्वामी मंदिर के बारे में अनकही बातें 
रुद्रप्रयाग में स्थित भगवान कार्तिकेय का मंदिर, जहाँ भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र और देवताओं के
सेना पति ने समाधि ली थी । उनके शरीर के कंकाल आज भी इस मंदिर में उपस्थित हैं। कहते हैं कि
भगवान कार्तिकेय आज भी इस मंदिर में विराजमान है। यही कारण है कि क्रौंचक्रों पर्वत की चोटी पर
स्थित इस मंदिर को श्रद्धालु ठंडी हो या गर्मी, बरसात हो या बसंत चारों ऋतुओं में दूर-दूर से दर्शन
करने आते हैं।

कैसे पहुंचे कार्तिक स्वामी मंदिर 
कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचने के लिए पहले आपको रुद्रप्रयाग जिले में आना होगा। वहां से पोखरी
होते हुए कनक चौरी पहुंचना होगा। रुद्रप्रयाग से कनक चौरी तक सड़क से करीब 39 किमी का
रास्ता है। वहीं आप रुद्रप्रयाग पहुंचने के लिए आप देहरादून के जोलीग्रांट हवाई अड्डे पर हवाई मार्ग
से फिर देहरादून से सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं।

Tags: #KartikSwamiMandir #KartikSwami #LordKartikeya #ropeway #dpr #prefeasibilitysurvey #Devotees #Kanakachori #basepoint #Kanchauri #construction #Untoldstory #Chamoli #Rudraprayag #uttarakhand
Previous Post

Uttarakhand Weather: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, 150 से ज्यादा मार्ग बंद

Next Post

ट्रीटमेंट के बाद भी बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ रही दरार, अब उठ रहे सवाल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
ट्रीटमेंट के बाद भी बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ रही दरार, अब उठ रहे सवाल

ट्रीटमेंट के बाद भी बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ रही दरार, अब उठ रहे सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.