• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

 महापंचायत स्थगित होने के बावजूद लंढौरा महल में गुर्जर समाज के हजारों लोग पहुंचे,भारी पुलिस बल तैनात

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 29, 2025
in Uttarakhand
0
 महापंचायत स्थगित होने के बावजूद लंढौरा महल में गुर्जर समाज के हजारों लोग पहुंचे,भारी पुलिस बल तैनात

Oplus_131072

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुर्जर समाज के द्वारा लंढौरा रंगमहल में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के महापंचायत स्थगित किए जाने के अनुरोध के बावजूद हजारों की संख्या में लोग लंढौरा राजमहल पहुंच गए। विभिन्न प्रदेशों से आए गुर्जर समाज के नेताओं ने लोगों को संबोधित किया और शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौटने का आह्वान किया। गुर्जर समाज के नेताओं ने एक बार फिर ख़ानपुर विधायक उमेश कुमार के माफी न मांगने पर अगले बुधवार को
लंढौरा रंग महल में महापंचायत का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैम्प कार्यालय पर फायरिंग के आरोप में कुंवर प्रणव सिंह की गिरफ्तारी हुई है और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा है। वहीं उमेश कुमार द्वारा रंगमहल पहुंचकर गाली गलौज और चेतावनी देने के मामले में उन्हें बेल मिल चुकी है। वहीँ पूरे देश के अलग अलग प्रदेशों में गुर्जर समाज के लोगों ने नाराजगी जताई और एक पक्षीय कारवाई का आरोप लगाते हुए महापंचायत का आह्वान 29 जनवरी को लक्सर में किया था। बीते रोज रानी देवयानी ने महापंचायत स्थगित करने का ऐलान किया था इसके वावजूद आज हजारों की संख्या में गुर्जर समाज के लोग अलग अलग प्रदेशों से लंढौरा पहुंच गए। उनका कहना था कि उन्हें महापंचायत स्थगित होने की जानकारी नहीं थी। वहीं वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर एवं अन्य नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने शासन प्रशासन से दोनों पक्षों पर समान कारवाई की मांग की। साथ ही अगले बुधवार तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही लोग शांतिपूर्ण तरीके से महल से रवाना हो गए। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि रानी देवयानी के द्वारा महापंचायत स्थगित करने की बात कही गई थी लेकिन फिर भी भारी संख्या में लोग रंग महल में पहुंच गए थे जिसे वार्ता की गई है और वार्ता के बाद सभी लोग लौट गए हैं।

Previous Post

स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में धामी सरकार का बड़ा फैसला राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज में पर्ची, बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क

Next Post

योजनाओं की आउटपुट माॅनिटरिंग करे जिलाधिकारी-मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
योजनाओं की आउटपुट माॅनिटरिंग करे जिलाधिकारी-मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी

योजनाओं की आउटपुट माॅनिटरिंग करे जिलाधिकारी-मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.