• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

देहरादून: आईएसबीटी क्षेत्र में आरटीओ का सघन चेकिंग अभियान, 106 चालान और 20 वाहन किए गए बंद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 18, 2025
in Uttarakhand
0
देहरादून: आईएसबीटी क्षेत्र में आरटीओ का सघन चेकिंग अभियान, 106 चालान और 20 वाहन किए गए बंद
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आईएसबीटी देहरादून और इसके आसपास के क्षेत्रों में अव्यवस्थित यातायात, अवैध पार्किंग और जाम की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला के निर्देश पर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने 16 और 17 मई को सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सुबह और शाम दोनों समय—प्रातः 4:00 बजे से 8:00 बजे तक तथा सायं 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक—चालाया गया।

अभियान के दौरान कुल 106 वाहनों के चालान किए गए और 20 वाहनों को सीज़ किया गया। विशेष रूप से आईएसबीटी और उसके आसपास के क्षेत्र में 55 चालान और 13 वाहन सीज़ किए गए जो नियमों के विरुद्ध संचालन कर रहे थे या अवैध रूप से पार्किंग किए हुए थे।

इस कार्रवाई में 6 बसों का चालान किया गया, जबकि 2 बड़ी बसों को नियम विरुद्ध संचालन के कारण बंद किया गया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की दो बसों का भी चालान हुआ, जो आईएसबीटी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम का कारण बन रही थीं।

इस अभियान में एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत, प्रज्ञा पंत तथा महिपाल पपनोई शामिल रहे। एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव ने संबंधित विभाग को आईएसबीटी क्षेत्र में “नो पार्किंग” और “नो स्टॉपिंग” साइनबोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए हैं।

आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

 

Previous Post

मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ ,जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी

Next Post

वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन ,कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं , आयोग ने कहा-आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है राज्य

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन ,कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं ,  आयोग ने कहा-आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है राज्य

वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन ,कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं , आयोग ने कहा-आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है राज्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.