• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

कुर्सी संभालते ही देहरादून के डीएम की चर्चा, प्राइवेट कार से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर लाइन में लगकर बनवाया पर्चा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 6, 2024
in Uttarakhand
0
कुर्सी संभालते ही देहरादून के डीएम की चर्चा, प्राइवेट कार से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर लाइन में लगकर बनवाया पर्चा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुर्सी संभालते ही होनी लगी देहरादून के डीएम की चर्चा, प्राइवेट कार से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर लाइन में लगकर बनाया पर्चा जिलाधिकारी सविन बंसल आज निजी वाहन से जिला चिकित्सालय कोरोनेशन पंहुचकर आम नागरिक की तरह लाईन पर लगते हुए अपना ओपीडी पर्चा बनाया तथा ओपीडी व्यवस्था को परखा। इसी तरह निरीक्षण करते हुए उन्होंने चिकित्सालय में आमजनमानस के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई। जैसे ही चिकित्सालय परिवार को जिलाधिकारी के अस्पताल में होने की भनक लगी तो आनन-फानन में सभी सम्बन्धित अधिकारी 10ः00 बजे के करीब चिकित्सालय में पंहुचे। सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने मानक के अनुरूप चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था बनाये रखने तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अस्पताल में आने वाली मरीजों एवं तीमारदरों को किसी भी प्रकार की अुसविधा न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें जिलाधिकारी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में दवाई के कांउटर बढाए जाए एवं ओपीडी में चिकिक्सकों के डिस्पले साईनेज इत्यादि व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि चिकित्सालय में सुविधा बढाई जाए तथा इसके लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने चिकित्सालय में स्वच्छ पेयजल तथा शौचालय आदि में सफाई व्यवस्था बढाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं, सुविधाओं का एक-एक कर निरीक्षण किया तथा वार्डो में भर्ती रोगियों के हॉल-चाल पूछा तथा उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निक्कू, सामान्य वार्ड, ओ.टी, डेगू वार्ड, आईसीयू, इमरजेंसी, का निरीक्षण किया तथा वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से वार्ता करते हुए उनका हॉलचाल जाना। उन्होंने भर्ती रोगियों को भर्ती के समय, चिकित्सकों की उपस्थिति एवं औषधियां दिए जाने की जानकारी ली तथा मरीजों से पूछा चिकित्सक बाहर से दवाई तो नही लिख रहें, जिस भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों ने बताया कि बाहर से दवाई नही लिखी है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपरेशन थिएटर में उपकरणों की जानकारी लेते हुए, अतिरिक्त उपकरणों हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को निर्देश दिए चिकित्सालय व्यवस्थाओं को निरंतर मॉनिटिरिगं करते हुए उसमें सुधार किये जाएं। चिकित्सालय में सभी सुविधाएं दुरूस्थ की जाए। आशा हेल्पलाईन डेस्क पर नियमित रूप से कार्मिक की उपस्थिति बनाये रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक वीएस चौहान, सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बी.सी नेगी, पीआरओ कोरोनेशन प्रमोद पंवार आदि उपस्थित रहे

Previous Post

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ या RSS की शाखाओं में सरकारी कर्मचारी हो सकेंगे शामिल उत्तराखंड सरकार हटाई रोक आदेश हुए जारी

Next Post

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.