• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

भाई-बहन के ऊपर गिरी डीएवी कॉलेज की दीवार, बहन की मौत से छात्रों उबाल, काटा हंगामा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 20, 2023
in Uttarakhand
0
भाई-बहन के ऊपर गिरी डीएवी कॉलेज की दीवार, बहन की मौत से छात्रों उबाल, काटा हंगामा
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। थाना डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत स्थित डीएवी कॉलेज के पीछे की अचानक दीवार गिरने से भाई बहन चपेट में आ गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल भाई बहनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया,जहां डॉक्टर ने बहन को मृत घोषित कर दिया, वहीं भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं युवती की मौत के बाद तमाम छात्र संगठनों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
कॉलेज की दीवार गिरने से युवती मौत के बाद एनएसयूआई,आर्यन और एबीवीपी छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने बीते देर रात डीएवी कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय और मुख्य गेट के आगे नारेबाजी करते हुए प्राचार्य से इस्तीफे की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद छात्र शांत हुए। पुलिस के अनुसार सुष्मिता तोमर निवासी जौनसार, पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्क सहायक के पद पर कार्यरत थी। कुछ दिन पहले ही सुष्मिता की नौकरी लगी थी। सुष्मिता का भाई रघुवीर तोमर देहरादून में डीएवी में पढ़ता है और करनपुर क्षेत्र में ही कमरा लेकर रह रहा है। सुष्मिता अपने भाई के यहां आई हुई थी और रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब भाई-बहन करनपुर घूमने आए थे।
जिसके बाद वो पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे, तभी डीएवी कॉलेज की पीछे वाली दीवार भरभरा कर गिर गई और दोनों इसकी चपेट में आ गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और मलबे से दोनों भाई बहन को निकाल कर निजी अस्पताल भिजवाया गया,लेकिन डॉक्टर ने सुष्मिता को मृत घोषित कर दिया और भाई रघुवीर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद छात्र संगठन के छात्रों ने देर रात प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया है कि करीब डेढ़ महीने पहले ही कॉलेज प्रशासन को दीवार की हालत के बारे में बताया गया था।
दीवार हादसे का कारण न बने इसके लिए छात्र समय रहते उसकी मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। लेकिन कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की मांगों को अनदेखा किया। थाना डालनवाला प्रभारी राजेश शाह ने बताया है कि डीएवी कॉलेज की दीवार काफी पुरानी थी। पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई चल रही है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। साथ ही छात्रों द्वारा देर रात किए जा रहे प्रदर्शन को शांत किया गया।

Previous Post

विमेंस प्रीमियर लीग के लिए टीमों ने जारी की खिलाड़ियों की लिस्ट

Next Post

Agniveer Recruitment Rally: उत्तराखंड में यहां इस दिन होगी अग्निवीर भर्ती रैली, जानें डिटेल्स

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Agniveer Recruitment Rally: उत्तराखंड में यहां इस दिन होगी अग्निवीर भर्ती रैली, जानें डिटेल्स

Agniveer Recruitment Rally: उत्तराखंड में यहां इस दिन होगी अग्निवीर भर्ती रैली, जानें डिटेल्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.