• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

आधी रात को आया दोबारा CUET परीक्षा का ईमेल, सुबह होना था एग्जाम, बच्चों का छूटा पेपर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 13, 2023
in Uttarakhand
0
आधी रात को आया दोबारा CUET परीक्षा का ईमेल, सुबह होना था एग्जाम, बच्चों का छूटा पेपर
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी के पहाड़ी जिलों में रहने वाले 180 से ज्यादा छात्रों को शनिवार रात करीब एक बजे नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से मेल आया। ईमेल के जरिए छात्रों को सूचना दी गई थी कि उन्हें एक सीयूईटी (CUET) के एक पेपर की पुनः परीक्षा अगली ही सुबह देनी है। ज्यादातर छात्रों का पेपर छूट गया क्योंकि इतनी शॉर्ट नोटिस पर घर से 100-100 किमी दूर परीक्षा केंद्र पर जाना छात्रों के लिए संभव नहीं हो पाया। हालांकि, एनटीए की ओर से कहा गया है कि इससे छात्रों के नतीजों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

दरअसल, शनिवार की रात छात्रों को ईमेल आया, जिसमें कहा गया था, “आपकी परीक्षा जो 31 मई 2023 (शिफ्ट-2) में आयोजित की गई थी, उसे कल के लिए रीशेड्यूल किया गया है। कृपया अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड करें।” पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले आयुष चमोली के घर से परीक्षा का सेंटर लगभग 160 किमी दूर देहरादून में था। वह एग्जाम सेंटर तक जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि उनकी बीएससी (गणित) की परीक्षा 31 मई को आयोजित की गई थी। पहले वाले में कुछ समस्या थी, इसलिए इसी पेपर को रविवार के लिए रीशेड्यूल किया गया था।

आयुष ने कहा कि मुझे रविवार को सुबह 6 बजे एक दोस्त ने ईमेल के बारे में बताया। केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय 11.15 बजे था। गांव से पहली बस सुबह 7 बजे निकलती है और दोपहर 2 बजे तक देहरादून पहुंचती है। उन्होंने कहा कि इस वजह से मैं एक इंपॉर्टेंट पेपर देने से चूक गया। एक अन्य छात्र ने कहा कि पेपर की सूचना मिलने और केंद्र तक पहुंचने के लिए हमारे पास शायद ही कोई रास्ता था। मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों पर यात्रा करना आसान नहीं है। हम में से कई लोगों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी क्योंकि हम सभी ने परीक्षा के दिन सुबह ईमेल देखा था।

पेपर छूटने के बाद चिंतित छात्रों ने एनटीए को पत्र लिखकर मदद मांगी है। आयुष ने सोमवार को कहा कि हमने एनटीए को अपनी समस्या के बारे में बताया है। उम्मीद है कि हमें जल्द ही कोई समाधान मिलेगा। वहीं, NTA का कहना है कि कैंडिडेट्स ने मई में एग्जाम दिया था, लेकिन उनमें से कई छात्रों ने दावा किया था कि गणित के पेपर की बजाय उनकी स्क्रीन पर किसी और विषय का पेपर अपलोड हो गया था। इसलिए उन्हें पेपर देने का एक और मौका दिया गया।

देर रात प्रवेश पत्र का मेल करने के सवाल पर एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे परिणाम प्रभावित नहीं होंगे क्योंकि वे छात्र पहले ही परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। छात्रों को एहतियाती तौर पर फिर से परीक्षा देने के लिए कहा गया था। एनटीए ने कहा कि छात्रों के प्रवेश पत्र जल्दी-जल्दी में जारी किए गए थे लेकिन उनके एग्जाम सेंटर्स में बदलाव नहीं किा गया था।

Previous Post

पुरोला में तनाव के बीच 15 जून को होने वाली महापंचायत पर रोक

Next Post

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 5.4 की तीव्रता,

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 5.4 की तीव्रता,

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 5.4 की तीव्रता,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.