• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Chardham Yatra 2024: चरम पर श्रद्धालुओं का उत्साह, यमुनोत्री में ऐसा हाल…पैदल मार्ग में लग गया जाम, देखें वीडियो

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 11, 2024
in Uttarakhand
0
Chardham Yatra 2024: चरम पर श्रद्धालुओं का उत्साह, यमुनोत्री में ऐसा हाल…पैदल मार्ग में लग गया जाम, देखें वीडियो
0
SHARES
58
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चारधाम यात्रा का आज दूसरा दिन है। चारधामों के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। इसकी बानगी यमुनोत्री में देखी जा सकती है। बता दें कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पांव रखने की जगह नहीं मिल रही है। भारी भीड़ के चलते श्रद्धालु बड़कोट से जानकीचट्टी तक जगह-जगह फंसे रहे। यहां वाहनों की लंबी कतार सुबह से लगी रही। पैदल मार्ग पर ही जाम के कारण फंसे होने से लोगों को मंदिर तक पहुंचने में भारी परेशान उठानी पड़ रही है।

https://www.panchayatreporter.com/wp-content/uploads/2024/05/TZ6Tc00-FGU3_ddY.mp4
https://www.panchayatreporter.com/wp-content/uploads/2024/05/TZ6Tc00-FGU3_ddY.mp4

सरकार की तैयारियों पर सवाल

इस स्थिति पर क्राउड मैनेजमेंट को लेकर उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, यमुनोत्री धाम में पहले ही दिन 12 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने के बाद सवालों का सिलसिला शुरू हो गया। यमुनोत्री धाम में भारी भीड़ उमड़ने के कारण जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग न आगे बढ़ रहे पा रहे थे, न पीछे जा पा रहे थे। ऐसे में श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। घोड़ा और खच्चर वाले अपने-अपने स्थान पर भी पहले दिन उतर नहीं पाए। पालकी वालों को भी कोई मदद नहीं मिली। चार धाम यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए पर्यावरणविद चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं, धामी सरकार में मंत्री सतपाल महाराज ने चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि श्रद्धालु सरकार के निर्देशों का पालन करें। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी है कि अफसर ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा का विशेष ध्यान रखें। यात्रा तैयारी को पुख्ता बनाए रखने में अपना योगदान करें।

कपाट खुलते ही उमड़ा सैलाब

यमुनोत्री मंदिर के कपाट शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इससे पहले शुक्रवार की सुबह मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली, खुशी मठ से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री धाम पहुंची। रोहिणी नक्षत्र की बेला में वैदिक मंत्रों के पाठ और विधि-विधान के साथ तीर्थ-पुरोहितों की उपस्थिति में सुबह 10:29 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं का हुजूम यमुनोत्री धाम में उमड़ पड़ा। पहले ही दिन कुल 12,913 भक्तों ने दर्शन किए।

Tags:   #Chardham  #Yamunotridham#ChardhamYatra2024 #chardhamyatra #devotees#crowd#devotees #Barkot #Jankichatti#queue #videoviral #viralnews #vehicles #footpath #cmdhami #government#route
Previous Post

भूकंप के झटकों से कांपी उत्तराखंड की धरती, यह रही तीव्रता

Next Post

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.