• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सीएम धामी ने राम भक्ति में लीन होकर की राम भजनों की स्तुति, चलाया स्वच्छता अभियान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 14, 2024
in Uttarakhand
0
सीएम धामी ने राम भक्ति में लीन होकर की राम भजनों की स्तुति, चलाया स्वच्छता अभियान
0
SHARES
114
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों और प्रतिष्ठानों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रविवार को कैंची धाम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव“ का शुभारंभ किया। उन्होंने कैंचीधाम और घोड़ाखाल मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर जन जन को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। सर्वप्रथम उन्होंने कैंची धाम में श्री राम शिला की साफ सफाई कर पूजा अर्चना  की। फिर कैंची धाम मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम भजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।  रामभक्ति में लीन होकर राम भजनों की स्तुति की। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व कैंची धाम में नीब करौरी बाबा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति, एवं खुशहाली की कामना की।

सीएम ने कार्यप्रणाली के बारे में लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम में आए भक्तों को प्रसाद वितरण किया। साथ ही विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों से सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक भी लिया। स्वच्छता अभियान में शामिल पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों,  स्वयं सहायता समूह, ग्राम प्रधानों एवं पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष साफ सफाई अभियान 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन शुभमुहूर्त में रामलला अयोध्या में  विराजमान होंगे, जो कि हमारे देश के लिए एक शुभ समय और संकेत है। लंबे वर्षों के इंतजार के बाद रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे है। इस उपलक्ष्य पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जन सहभागिता से सांस्कृतिक उत्सव और समस्त धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

 कैंची धाम का मास्टर प्लान होगा तैयार

अब कैंची धाम की मान्यता वैश्विक पटल तक पहुंच पहुंच गई है। हर रोज कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। भक्तों की आस्था, भाव और आने वाले पांच दशकों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आकलन करते हुए सरकार कैंची धाम का मास्टर प्लान तैयार कर रही है। कैंची धाम मास्टर प्लान से आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ेगा और सरकार की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

 24.68 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास

रविवार को कैंची धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने 24.68 करोड़ की लागत के शिलान्यास किए। जिसमें सैनिटोरियम से सिरोड़ी मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1214.71 लाख,सैनिटोरियम से नैनीबैंड तक भवाली का निर्माण कार्य सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1162.32 लाख, कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग का नाम परिवर्तन कर शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग का और नगर निगम हल्द्वानी वार्ड 54 में नीम के पेड़ से प्रताप सिंह बिष्ट के घर तक मार्ग का सुधारीकरण के लिए 90.65 लाख का शिलान्यास किया।

Previous Post

उत्तराखंड में कोरोमा दस्तक, यहां मिला पॉजिटिव केस

Next Post

राम भक्ति और राम भजनों से गुंजायमान होगा सीएम आवास, स्वाति मिश्रा की होगी भजन संध्या

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
राम भक्ति और राम भजनों से गुंजायमान होगा सीएम आवास, स्वाति मिश्रा की होगी भजन संध्या

राम भक्ति और राम भजनों से गुंजायमान होगा सीएम आवास, स्वाति मिश्रा की होगी भजन संध्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.