• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सीएम धामी ने रद्द किए सभी चुनावी कार्यक्रम, वनाग्नि को लेकर आज करेंगे हाईलेवल मीटिंग

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 8, 2024
in Uttarakhand
0
सीएम धामी ने रद्द किए सभी चुनावी कार्यक्रम, वनाग्नि को लेकर आज करेंगे हाईलेवल मीटिंग
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में वनाग्नि का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगलों की आग को शांत करने के वन विभाग के सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। वहीं, सरकार की चिंता ये है कि दो दिन बाद यानी दस मई से चारधाम यात्रा भी शुरू हो रही है। ऐसे में वनाग्नि पर काबू पाया जाना बहुत जरूरी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द करते हुए देहरादून आने का निर्णय लिया।

सीएम आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठक करेंगे

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों चुनावी कार्यक्रमों में राज्य से बाहर है। इन दिनों सीएम धामी का तेलंगाना में चुनाव कार्यक्रम तय था, जिसे सीएम धामी ने रद्द कर दिया है और उन्होंने मंगलवार को ही तेलंगाना से देहरादून के लिए वापसी कर दी। बताया जा रहा है कि बुधवार को सीएम धामी देहरादून में वनाग्नि, पेयजल संकट और चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी बुधवार को सचिवालय में प्रदेश के तमाम क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग पर प्रभावी रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वनाग्नि की रोकथाम को लेकर तमाम जरूरी दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को देंगे।

 चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर भी होगी समीक्षा

वहीं 10 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 की शुरुआत हो रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बैठक में चारधाम यात्रा 2024 की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे। देहरादून में समीक्षा बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो जाएंगे। रुद्रप्रयाग में सीएम धामी केदारनाथ धाम और पैदल यात्रा मार्गो पर किए जा रहे तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। इसकी के साथ यातायात प्रबंधन के लिए की जा रही तमाम तैयारी की भी समीक्षा करेंगे।

Previous Post

देहरादून में इन सड़कों पर निकलने से पहले पढ़े लें यह खबर…नहीं तो झेलनी पड़ेगी परेशानी

Next Post

अयोध्या में ‘उत्तराखण्ड भवन’ के निर्माण का रास्ता साफ, धामी सरकार ने आवंटित भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
अयोध्या में ‘उत्तराखण्ड भवन’ के निर्माण का रास्ता साफ, धामी सरकार ने आवंटित भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई

अयोध्या में ‘उत्तराखण्ड भवन’ के निर्माण का रास्ता साफ, धामी सरकार ने आवंटित भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.