• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

कार्रवाई: एक्शन मे धाकड़ धामी, पूर्व निजी सचिव समेत इन के खिलाफ मुकदमा, जानिए मामला

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 12, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
कार्रवाई: एक्शन मे धाकड़ धामी, पूर्व निजी सचिव समेत इन के खिलाफ मुकदमा, जानिए मामला
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का लगातार भ्रष्टाचार और भ्रष्ट नौकरशाहों पर सख्त एक्शन जारी है। इसी कड़ी में सीएम धामी ने पंजाब के भाजपा के एक नेता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए अपने पूर्व निजी सचिव समेत सात लोगों पर ठगी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

दरअसल,पंजाब के भाजपा नेता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद उपाध्याय समेत सात पर करोड़ो की ठगी का आरोप लगाया है। पूर्व निजी सचिव ने उन्हें सरकारी टेंडर दिलाने और दवा सप्लाई का काम दिलाने का झांसा देकर 3.42 करोड़ रुपये से ज्यादा ठग लिए ,इसमें पटियाला के कई भाजपा नेता शिकार हुए हैं। पटियाला जिले के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पिछले साल मुख्यमंत्री कार्यालय में उनके निजी सचिव प्रकाश चंद उपाध्याय से मिले। उपाध्याय से उनकी दोस्ती हो गई। इस बीच उपाध्याय ने संजीव से कहा, वह उन्हें कई तरह के सरकारी काम दिला सकते हैं। इसके लिए अन्य साथियों की तलाश करनी होगी। संजीव ने उनकी बात पर विश्वास कर अपने कारोबारी दोस्तों से संपर्क किया। उनकी कुछ दवा सप्लाई और निर्माण संबंधी फर्म थीं।इसके बाद उपाध्याय ने उनसे विभिन्न कामों के लिए अलग-अलग तिथियों में 3.42 करोड़ रुपये ले लिए। यह रकम कभी उन्होंने सचिवालय के पास ली तो कभी विधानसभा के पास इसके बाद भी कई बार मुलाकात विधानसभा और सचिवालय में होती रही। उपाध्याय से वह जब भी मिलते, उनके हाथ में इन कामों से संबंधित फाइलें होती थीं। उन्हें झांसा दिया जाता था कि इन फाइलों पर कुछ हस्ताक्षर की जरूरत है और आपका काम हो जाएगा। इस पर विश्वास करते हुए वह पैसे देते चले गए। लेकिन, काम कुछ नहीं हुआ। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो इस साल मार्च में देने का वादा किया गया। लेकिन, मार्च में उन्होंने बात टाल दी।

उसके बाद उपाध्याय ने संजीव और उनके साथियों को घर बुलाया और उन्हें 30 लाख रुपये का चेक दिया जो उनके नौकर शाहरुख के नाम का था। इस चेक को उन्होंने बैंक में जमा किया लेकिन वह बाउंस हो गया। पूर्व निजी सचिव उपाध्याय ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए पीड़ितों पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया।जिस दिन उन्हें चेक देने के लिए घर बुलाया, उसी दिन उन पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद सभी पीड़ित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास पहुंचे और अपनी बात उन्हें बताई। सीएम धामी ने एसएसपी को इस मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके बाद पूर्व निजी सचिव उपाध्याय के साथ उनके साथी सौरभ शर्मा उर्फ सौरभ वत्स निवासी पाम सिटी, उसकी पत्नी नंदिनी, महेश माहरिया, रौनक महारिया, अमित लांबा और शाहरुख खान भी थे। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Previous Post

Bageshwar By-Election: कांग्रेस के सामने इतिहास पलटने की चुनौती, लोकसभा चुनावों का खाका होगा तैयार 

Next Post

बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, रंजीत दास ने छोड़ी पार्टी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, रंजीत दास ने छोड़ी पार्टी

बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, रंजीत दास ने छोड़ी पार्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.