• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ में सीएम धामी बोले- युवा नव मतदाता ही नहीं है, भाग्य विधाता हैं

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 25, 2024
in Uttarakhand
0
‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ में सीएम धामी बोले- युवा नव मतदाता ही नहीं है, भाग्य विधाता हैं
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नमो नवमतदाता सम्मलेन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा नव मतदाता ही नहीं है, बल्कि भाग्य विधाता हैं। कहा कि युवा पीढ़ी वोट  की कीमत समझ चुकी है और बढ़चढ़कर भाग ले रही है। कहा कि युवा अपना वोट सही जगह इस्तेमाल करें। आज आपके एक वोट से ही अयोध्या में श्रीराम विराजे हैं।

यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को पिरान कलियर क्षेत्र के आरसीई कॉलेज में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कही। सीएम ने कहा कि पिछले दिनों जो मतदान प्रतिशत बढ़ा है, वह युवाओं की वजह से बढ़ा है। आज चुनाव आयोग के साथ-साथ हमें भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने का काम करना होगा। इस काम के लिए अपनी भूमिका का अहम योगदान देना होगा।

प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। आज जो विपक्ष है वह दिशाहीन है। वह सिर्फ विरोध कर रहा है। इसके अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। कहा कि जो इंडिया गठबंधन बना है, वह बिखर चुका है। भाजपा में सबसे पहले देश, फिर पार्टी हैं और अंत में कार्यकर्ता हैं।

प्रधानमंत्री ने अंतिम छोर तक काम करने का काम किया है। भगवान राम हमारे हर क्षण में रहे हैं। आज अयोध्या में भगवान राम विराजमान हो गए हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। कहा कि आपके एक वोट से ही आज उत्तराखंड सरकार कठिन निर्णय लेने का काम कर रही है। आज प्रदेश में नकल का जो काम चल रहा था। इस अपराध को मुक्त करने का काम भी आपके ही वोट से हुआ है। कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को उखाड़ने का काम सरकार कर रही है। एक सामान नागरिकता कानून प्रदेश में लाने का काम भी हमारी सरकार लागू करने जा रही है। कहा कि आज कमेटी ने ड्राफ्ट पूरा कर लिया है। अब जल्द ही कानून लाया जाएगा। कहा कि राम से  राष्ट्र का उदय हो रहा है और रामराज आ रहा है। इसलिए सभी लोग प्रधानमंत्री का सहयोग करें और अपने वोट का सही प्रयोग करें। सम्मलेन में मुख्यमंत्री ने युवाओं को वोट करने की शपथ दिलाई। साथ ही युवाओं को अपना वोट सही जगह देने के लिए प्रेरित किया गया।

Previous Post

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त पर अलग तरीके से फहराया जाता है तिरंगा, ये हैं अंतर

Next Post

गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केन्द्र रही सूचना विभाग की झांकी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केन्द्र रही सूचना विभाग की झांकी

गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केन्द्र रही सूचना विभाग की झांकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.