• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सीएम धामी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 24, 2024
in Uttarakhand
0
सीएम धामी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। आज मुख़्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के सुवसर पर “मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन”कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बालिकाओ के साथ संवाद किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर बालिकाओं के साथ बात की।बालिकाओ द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर खुशी व्यक्त की गई। इस दौरान बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2022 व 2023 की 318 मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी बालिकाएं हमारा गौरव और सम्मान हैं। आज सरकार बालिकाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है।उन्होंने कहा कि समाज मे बालक और बालिका के प्रति फैले भेदभाव को खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं।कहा कि मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण और राज्य में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया गया है।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है और प्रदेश सरकार बालिकाओं के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक स्तर को सुधारने की दिशा में लगातार काम कर रही है।साथ ही देश में लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली सभी असमानताओं के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना,बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है।कहा कि आज हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं बल्कि आज बेटियां अपने कौशल से हर एक क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहीं हैं।उन्होंने कहा कि हमे बेटों और बेटियों के प्रति भेदभाव को खत्म करने की आवश्यकता है और यह भेदभाव खत्म करने की नींव हमे अपने परिवार से डालनी होगी ताकि समाज मे बेटियों को भी वही सम्मान व हक मिले जिसकी यह हकदार हैं।समाज में मौजूद बालिकाओं के प्रति विभिन्न प्रकार के भेदभावों को रोकने, बालिकाओं की देश में आवश्यकता के प्रति जागरुकता बढ़ाने और बालिकाओं के प्रति होने वाले शोषण को रोकने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम लाभदायक सिद्ध होते हैं।

उन्होंने कहा कि आज बालिकाएं किसी भी मामले में बालकों से कम नहीं हैं। उनके जीवन में कोई बाधाएं न आने दें। उन्हें खुले माहौल में हंसने, खिलखिलाने और कामयाबी की बुलंदी तक पहुंचने का मौका दें। यह मौका समाज के साथ परिवार को देना होगा, तभी बेटियां सशक्त होंगी तो देश भी सशक्त होगा। कहा कि बालिका एक तिनका होती है, जो समुद्र में तैरता रहता है। तिनका समुद्र पर बोझ नहीं होता है, जैसे बेटियां परिवार पर नहीं होतीं। वह खुद को हर परिस्थितियों में ढाल लेती है। बेटियां संस्कृति की संवाहक, ईश्वर की अनुकंपा होती हैं।

Previous Post

अब होमगार्डों के बच्चों को UPSC और UKPSC की तैयारी के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, मुफ्त मिलेगी कोचिंग

Next Post

अभी उत्तराखंड से अयोध्या तक नहीं चलेगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, यह है वजह

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
हरिद्वार से इस दिन चलेगी पहली अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

अभी उत्तराखंड से अयोध्या तक नहीं चलेगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, यह है वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.