• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

हरियाणा में सीएम धामी ने तीन जनसभाओं को किया संबोधित, हरियाणा में लगातार तीसरी बार बनने जा रही है भाजपा सरकार सीएम धामी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 30, 2024
in Uttarakhand
0
हरियाणा में सीएम  धामी ने तीन जनसभाओं को किया  संबोधित, हरियाणा में लगातार तीसरी बार बनने जा रही है भाजपा सरकार सीएम  धामी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मारुति कुंज, सोहना (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी  तेजपाल तंवर के पक्ष में आयोजित ‘जनसभा’ में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में हर जगह जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी  तेजपाल तंवर को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा इस चुनाव में एक ओर राष्ट्रवाद और विकासवाद की विचारधारा है तो दूसरी ओर तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद वालो की विचारधारा है। एक ओर प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प है तो दूसरी ओर कांग्रेस, आप पार्टी अपने व्यक्तिगत हित के लिए काम करने का सपना संजोये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और हरियाणा के युवा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित हरियाणा के लिए कार्य किया जा रहा है। बीते 10 वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को सहूलियत पहुंचने का काम मोदी सरकार में हुआ है। समाज के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। हरियाणा में 2014 के बाद ऐतिहासिक विकास कार्य देखने को मिले हैं। 8 फसलों से बढ़ाकर 14 फसलों का एमएसपी तय किया गया है। अब भाजपा की सरकार बनने के बाद 24 फसलों में एमएसपी दिया जाएगा। हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कृष्णा सर्किट, हड़पा सर्किट, सरस्वती विकास धरोहर का केंद्र जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक में पूरे विश्व मे राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में हरियाणा को लेकर विजन और विकास का संकल्प है। कांग्रेस ने हरियाणा को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार में उनके मुख्यमंत्री के क्षेत्र का ही विकास होता रहा। कांग्रेस के दौर में लोगों की जमीनें हड़पी जाती थी। ट्रांसफर और पोस्टिंग का काला धंधा शुरू हो गया था। देश की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी कांग्रेस पार्टी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के एक प्रत्याशी कहते हैं कि वो जीतने के बाद अपना घर पैसों से भरेंगे। कांग्रेस के लोग जनता की सेवा से परे अपनी तिजोरियां भरना चाहते हैं। कांग्रेस शहीदों का अपमान करते हुए पाकिस्तान से वार्ता करने वाले , पत्थरबाजो का साथ देने वाली पार्टियों से गठबंधन करती है। कांग्रेस जहां सत्ता में आती है वहा तुष्टिकरण की बात करती है। ये लोग राम मंदिर और राम सेतु को काल्पनिक बताते हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वहां हिंदुओं को त्यौहार मनाने तक की आजादी तक नहीं है।

Previous Post

भू-कानून को लेकर ऋषिकेश में स्वाभिमान महारैली…सड़कों प उतरे हजारों लोग

Next Post

उत्तराखण्ड ने की पहल लेकिन निवेश जाएगा हिमाचल 

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
Next Post
उत्तराखण्ड ने की पहल लेकिन निवेश जाएगा हिमाचल 

उत्तराखण्ड ने की पहल लेकिन निवेश जाएगा हिमाचल 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.