• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में बादलों का रहेगा डेरा, बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 5, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में बादलों का रहेगा डेरा, बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छा गए। कुमाऊं में चोटियों पर हिमपात और देहरादून समेत कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है।

हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छा सकता है। सोमवार को प्रदेश में सुबह से ही बादल मंडराने लगे। दून में दिनभर बादलों और धूप की आंख-मिचौली चलती रही। दोपहर बाद घने बादल घिर आए और ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ गई।

चोटियों पर हिमपात, मैदान में बारिश

उधर, गढ़वाल मंडल में चारधाम समेत तमाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बादलों का डेरा रहा और देर शाम तक हिमपात के आसार बने रहे। कुमाऊं में पिथौरागढ़ और बागेश्वर में चोटियों पर हिमपात हुआ और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

बारिश और बर्फबारी के हैं आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ हल्की वर्षा व बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

Previous Post

अब जमीनों के फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, वर्चुअली हो सकेगी रजिस्ट्री

Next Post

देहरादून में बसती है सैम बहादुर की यादें, मिट रही इकलौती निशानी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
देहरादून में बसती है सैम बहादुर की यादें, मिट रही इकलौती निशानी

देहरादून में बसती है सैम बहादुर की यादें, मिट रही इकलौती निशानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.