• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश: चारधाम यात्रा समेत राज्यभर में सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद रखने पर जोर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 28, 2025
in Uttarakhand
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर राज्य के सभी धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने फेक न्यूज फैलाने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिये और जिलाधिकारियों से सही जानकारी नियमित रूप से साझा करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने किरायेदारों और अस्थायी निवासियों का सत्यापन अनिवार्य करने के निर्देश दिये। राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड और अन्य सरकारी सुविधाओं के गलत लाभार्थियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने वनाग्नि प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने और संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये। साथ ही डेंगू नियंत्रण के लिए नियमित फॉगिंग और व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने ग्रीष्मकाल में बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने आगामी कैंचीधाम वार्षिकोत्सव को ध्यान में रखते हुए सड़कों की मरम्मत और पर्याप्त पार्किंग सुविधा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को समय-समय पर कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्मार्ट मीटर परियोजना की प्रगति की सख्त निगरानी, बिजली बिल शिकायतों के त्वरित निस्तारण, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई और 10 करोड़ रुपये तक के टेंडर स्थानीय ठेकेदारों को देने की नीति का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने सौर स्वरोजगार योजना के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रत्येक जिले को टारगेट सौंपने के निर्देश भी दिये। उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ जिलाधिकारियों को नियमित संवाद बनाए रखने पर भी बल दिया।

चारधाम यात्रा के सुगम संचालन के लिए यातायात प्रबंधन, सड़कों की बेहतर स्थिति, घोड़ा-खच्चर संचालकों को प्राथमिकता, श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही यात्रा मार्गों पर रेट लिस्ट की जांच सुनिश्चित कर अवैध वसूली रोकने के निर्देश दिये गये।

 

Previous Post

Pahalgam Attack: चारधाम यात्रा में पाकिस्तानियों की एंट्री पर रोक, 77 लोगों ने कराया है पंजीकरण

Next Post

अन्ना’ ने की जंगल की सैर! फाटो पर्यटन जोन में अभिनेता सुनील शेट्टी ने जंगल सफारी का उठाया लुफ्त

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
अन्ना’ ने की जंगल की सैर! फाटो पर्यटन जोन में अभिनेता सुनील शेट्टी ने जंगल सफारी का उठाया लुफ्त

अन्ना' ने की जंगल की सैर! फाटो पर्यटन जोन में अभिनेता सुनील शेट्टी ने जंगल सफारी का उठाया लुफ्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.