• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Chardham Yatra 2023: इस बार घोड़ा संचालकों को दिखानी होगी यह रिपोर्ट, वरना चारधाम यात्रा में नहीं मिलेगी एंट्री

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 21, 2023
in Uttarakhand
0
Chardham Yatra 2023: इस बार घोड़ा संचालकों को दिखानी होगी यह रिपोर्ट, वरना चारधाम यात्रा में नहीं मिलेगी एंट्री
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Chardham Yatra 2023: इस बार यह रिपोर्ट दिखाने के बाद ही मिलेगी घोड़ा संचालन की अनुमति

आगामी 22 अप्रैल को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्राकाल में खासकर केदारनाथ और यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले पैदल मार्गों की कठिन चढ़ाई पर घोड़ा-खच्चर ही तीर्थ यात्रियों को राहत देते हैं। वहीं इस बार चारधाम यात्रा पर बाहर से आने वाले घोड़ा-खच्चर संचालकों को घोड़ा-खच्चर के संचालन के लिए उनकी ग्लैंडर्स निगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी। इसके बाद ही घोड़ा-खच्चरों को राज्य में प्रवेश करने दिया जाएगा। घोड़ा-खच्चर और रिपोर्ट की जांच के लिए पशुपालन विभाग राज्य के सीमा क्षेत्रों में जल्द पांच निगरानी चौकी स्थापित करने जा रहा है।

रिपोर्ट दिखाने पर ही मिलेगा प्रवेश

बता दें कि उत्तराखंड के अलावा जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद, सहारनपुर व बिजनौर समेत विभिन्न शहरों से संचालक यात्रा के लिए घोड़ा-खच्चर लेकर यहां पहुंचते हैं। बाहर से आने वाले घोड़ा-खच्चर संचालकों को घोड़ा-खच्चर के संचालन के लिए उनकी ग्लैंडर्स निगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी। इसके बाद ही घोड़ा-खच्चरों को राज्य में प्रवेश करने दिया जाएगा।

ग्लैंडर्स को लेकर विभाग सतर्क 

बीते वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान राज्य में सैकड़ों घोड़ा-खच्चर की मौत हुई थी। इसी को देखते हुए पशुपालन विभाग ने यात्रा में बाहर से आने वाले घोड़ा-खच्चर के लिए ग्लैंडर्स की रिपोर्ट अनिवार्य की है। यह रिपोर्ट एक माह के भीतर की होनी चाहिए। ग्लैंडर्स को लेकर विभाग सतर्क है। इस संबंध में सभी जिलों के चिकित्सकों को भी निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड से सटे राज्यों से ग्लैंडर्स के मामले आने पर सतर्क रहने और सूचित करने को कहा गया है।’

निगरानी चौकी में तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

निगरानी चौकी विकासनगर, सुभाषनगर व आशारोड़ी (देहरादून), श्यामपुर (हरिद्वार) और रुड़की में बनाई जाएंगी। प्रत्येक चौकी में पशु चिकित्सक समेत तीन सदस्यीय टीम तैनात रहेगी। जो ग्लैंडर्स की रिपोर्ट के साथ घोड़ा-खच्चर की जांच करेगी। ग्लैंडर्स की रिपोर्ट निगेटिव नहीं होने पर पशु संचालकों को लौटा दिया जाएगा।

यह होता है ग्लैंडर्स

ग्लैंडर्स एक संक्रामक बीमारी है, जो अश्व प्रजाति यानी घोड़ा-खच्चर में होती है। इस बीमारी से ग्रसित पशु के शरीर पर गांठ पड़ जाती हैं। मुंह से खून आने के साथ सांस संबंधी तकलीफ बढ़ जाती है और लीवर व गुर्दे खराब हो जाते हैं। अंतत: पशु की मौत हो जाती है।

Previous Post

मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई दुश्वारियां, पूर्णागिरि मार्ग पर आया मलबा, भारी बारिश का अलर्ट

Next Post

केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बढ़ी मुश्किलें, पैदल मार्ग पर टूटा ग्लेशियर, नमो-निशान गायब

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बढ़ी मुश्किलें, पैदल मार्ग पर टूटा ग्लेशियर, नमो-निशान गायब

केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बढ़ी मुश्किलें, पैदल मार्ग पर टूटा ग्लेशियर, नमो-निशान गायब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.