• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Chardham Yatra 2023: वाहन चालक हो जाएं तैयार, ग्रीन और ट्रिप कार्ड के लिए पोर्टल खुला , पढ़ें नियम…

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 27, 2023
in Uttarakhand
0
Chardham Yatra 2023: वाहन चालक हो जाएं तैयार, ग्रीन और ट्रिप कार्ड के लिए पोर्टल खुला , पढ़ें नियम…
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनवाने के लिए वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो गए हैं। परिवहन विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि ग्रीन कार्ड केवल व्यावसायिक वाहनों के लिए बनेंगे। निजी वाहनों से चारधाम यात्रा पर जाने वालों को केवल ट्रिप कार्ड बनवाना होगा। आरटीओ सुनील शर्मा का कहना है कि अभी ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए हैं। ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तीन अप्रैल से शुरू की जाएगी। इससे संबंधित दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

 

क्या है ग्रीन कार्ड

यह ऐसा दस्तावेज है, जिसमें वाहन से संबंधित अभिलेखों का ब्यौरा अंकित होता है। इसके लिए आवेदन करने के बाद वाहन की जांच को किसी भी परिवहन कार्यालय ले जाना होगा। परिवहन विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी वैधता अवधि 30 नवंबर तक होगी। अगर वाहन से संबंधित अन्य किसी दस्तावेज की वैधता इससे पहले खत्म होती है तो ग्रीन कार्ड की वैधता भी स्वयं समाप्त हो जाएगी। केवल चारधाम यात्रा के लिए ही ग्रीन कार्ड जरूरी होगा।

 

ग्रीन कार्ड के लिए ये दस्तावेज जरूरी

पंजीयन प्रमाणपत्र

उत्तराखंड राज्य का कर जमा प्रमाणपत्र

फिटनेस प्रमाणपत्र

उत्तराखंड राज्य का परमिट

वाहन का बीमा प्रमाणपत्र

प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र

 

ग्रीन कार्ड के लिए ये शुल्क जरूरी

हल्का वाहन- 400 रुपये

मध्यम वाहन- 600 रुपये

भारी वाहन- 600 रुपये

 

यहां चेक होंगे ग्रीन कार्ड

यात्रा चेकपोस्ट, भद्रकाली-ऋषिकेश-टिहरी मोटरमार्ग

-यात्रा चेकपोस्ट, ब्रहम्पुरी-ऋषिकेश-बदरीनाथ मोटरमार्ग

-यात्रा चेकपोस्ट, कुठालगेट-देहरादून-मसूरी-यमुनोत्री मोटरमार्ग

-यात्रा चेकपोस्ट, डामटा-विकासनगर-यमुनोत्री मोटरमार्ग

 

चारधाम यात्रा के लिए यह है निर्धारित अवधि

चारधाम यात्रा पूरी करने की निर्धारित न्यूनतम अवधि- 10 दिन

तीनधाम यात्रा पूरी करने की निर्धारित न्यूनतम अवधि- 07 दिन

दोधाम यात्रा पूरी करने की निर्धारित न्यूनतम अवधि- 05 दिन

एकधाम यात्रा पूरी करने की निर्धारित न्यूनतम अवधि- 03 दिन

 

ग्रीन कार्ड बनवाने को यह है जरूरी

-वाहन की भौतिक व यांत्रिक दशा ठीक होनी चाहिए

-वाहन के टायर कटे-फटे या घिसे हुए न हों।

-वाहन के सभी दस्तावेज वैध हों।

-वाहन में फसर्ट एड बॉक्स, लकड़ी या लोहे का गुटका, कूड़ेदान या वॉमेटिंग बैग होना जरूरी है।

 

क्या ट्रिप कार्ड

यह ऐसा दस्तावेज है, जिसमें चालक लाइसेंस से संबंधित अभिलेखों का विवरण और वाहन में यात्रा कर रहे यात्रियों का विवरण अंकित होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करें और फिर ऑनलाइन ही डाउनलोड कर लें। ट्रिप कार्ड की वैधता एक फेरे के लिए होगी।

 

ट्रिप कार्ड के लिए ये दस्तावेज जरूरी

वैध चालक लाइसेंस

चालक लाइसेंस पर हिल पृष्ठांकन यानी पहाड़ में वाहन संचालन से संबंधित अनुमति

उत्तराखंड राज्य का परमिट

राज्य का कर भुगतान प्रमाणपत्र

वाहन में यात्रा करने वाले यात्रियों की निर्धारित प्रारूप में सूची।

उत्तराखंड का टैक्स जमा कराने को यहां क्लिक करें- https://parivahan.gov.in/parivahan/

ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड के लिए यहां क्लिक करें- https://greencard.uk.gov.in/

 

Previous Post

ऋषिकेश: गंगा में डूबे हरियाणा के युवक, एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी

Next Post

साइबर ठग ने एक शख्स को परिचित बनकर किया फोन, फिर ऐसे लगाया लाखों का चूना

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
साइबर ठग ने एक शख्स को परिचित बनकर किया फोन, फिर ऐसे लगाया लाखों का चूना

साइबर ठग ने एक शख्स को परिचित बनकर किया फोन, फिर ऐसे लगाया लाखों का चूना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.