• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में बदले मौसम के मिजाज ने बढ़ाई मुसीबत, तूफान से कई जगह हादसे, तीन की मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 24, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में बदले मौसम के मिजाज ने बढ़ाई मुसीबत, तूफान से कई जगह हादसे, तीन की मौत
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मौसम में मिजाज बदला हुआ है। बारिश होने के बाद आज बुधवार को भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया है। कहीं-कहीं बारिश व तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलीं। देर शाम आए तूफान ने प्रदेशभर में कई पेड़ उखाड़े। जिससे तीन व्यक्ति की मौत हो गई।

तीन की मौत, कई घायल
मंगलवार शाम मौसम बिगड़ने से प्रदेशभर में जगह-जगह पेड़ गिरने से हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हरिद्वार के ज्वालापुर में कटहरा बाजार स्थित अंसारी मार्केट में बारिश होते ही कुछ लोग करीब 100 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ नीचे खड़े हो गए। रात साढ़े नौ बजे पेड़ अचानक गिर गया। दो घंट के रेस्क्यू में इरफान, समीर और हर्ष को निकाल लिया गया। इरफान गंभीर है, उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, मौके से लापता मुनीर (10 वर्ष) रात करीब पौने एक बजे मलबे में दबा मिला। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। हरिद्वार में ही कोतवाली क्षेत्र स्थित चमगादड़ टापू में भी एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से सोनीपत निवासी योगेश की मौत हो गई। उधर, हल्द्वानी में रामपुर रोड पर मानपुर पश्चिम में चलती कार पर विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल के रूप में हुई है।

26 मई तक अलर्ट
बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि 26 मई तक के लिए बारिश, गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

चारधाम यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह
पुलिस ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तराखंड पुलिस ने अपने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए लिखा है कि ‘कृपया सावधानी बरतें और मौसम के अनुसार ही यात्रा करें। बरसाती, छाता व ऊनी/गर्म वस्त्र साथ में जरुर रखें। मौसम की सूचना चेक करते रहें।

आज बंद है जनपद के समस्त स्कूल
मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल ने आज बुधवार के लिए समस्त स्कूलों के अवकाश घोषित कर दिया है। जिला अधिकारी ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार होने, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र – छात्राओं की जीवन सुरक्षा को मध्येनजर रखते हुए जनहित में समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों सहित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र में बुधवार को अवकाश है। आदेश का अनुपालन न करने वाले विद्यालयों में यदि प्रबन्धन अथवा प्रधानाचार्य की लापरवाही से कोई घटना घटती है तो उनके खिलाफ आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 के सुसंगत धाराओं के अधीन उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

केदारनाथ धाम में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने किए बाबा केदार के दर्शन

Next Post

IMA में 10 जून को होगी पासिंग आउट परेड, बतौर अधिकारी सेना का अभिन्न अंग बनेंगे जेंटलमैन कैडेट

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
IMA में 10 जून को होगी पासिंग आउट परेड, बतौर अधिकारी सेना का अभिन्न अंग बनेंगे जेंटलमैन कैडेट

IMA में 10 जून को होगी पासिंग आउट परेड, बतौर अधिकारी सेना का अभिन्न अंग बनेंगे जेंटलमैन कैडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.