• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सूबे में एनसीसी विस्तार को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी एनसीसी कैडेट के साढ़े सात हजार नये पदों पर होगी भर्ती शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में आयोजित बैठक में रखा प्रस्ताव

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 24, 2024
in Uttarakhand
0
सूबे में एनसीसी विस्तार को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी  एनसीसी कैडेट के साढ़े सात हजार नये पदों पर होगी भर्ती  शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में आयोजित बैठक में रखा प्रस्ताव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सूबे में एनसीसी की चाह रखने वाले युवाओं के लिये खुशखबरी है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की द्विवार्षिक कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार को अपनी मंजूरी दे दी है। इसी के साथ अब एनसीसी में साढ़े सात हजार नये कैडेट्स की भर्ती की जायेगी। बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग कर राज्य में एनसीसी के विस्तार, बजट, एवं अवसंरचना से मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि एनसीसी विस्तार योजना को लेकर आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें में देशभर के शिक्षा मंत्रियों, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, सभी राज्यों के एनसीसी प्रमुखों तथा डीजीएनसीसी मुख्यालय के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। डॉ. रावत ने बताया कि बैठक में एनसीसी के विस्तार योजना, नीतियों को परिष्कृत करने, वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने और प्रशिक्षण एवं शिविर से जुड़े नये बुनियादी ढ़ांचे की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश से जुड़े एनसीसी के मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी के लिए बढ़ती मांग के दृष्टिगत 10 हजार कैडेट्स की भर्ती की मांग बैठक में रखी गई। जिस पर भारत सरकार ने एनसीसी विस्तार योजना के तहत प्रदेश में साढ़े सात हजार कैडेट्स की भर्ती को मंजूरी दी है। जिसमें 50 फीसदी गर्ल्स कैडेट्स भर्ती की जाएंगी। इसके अलावा बैठक में एनसीसी की गतिविधियों का संचालन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित के लिये वित्तीय सहायोग की मांग भी रखी गई, जिस पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। विभगाय मंत्री ने बताया कि प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में वर्तमान में 55214 एनसीसी कैडेट्स हैं, जिसमें से माध्यमिक शिक्षा के तहत 23534 तथा उच्च शिक्षा के अंतर्गत 31680 कैडेट्स शामिल हैं। एनसीसी की गतिविधियों के संचालन के लिये प्रदेश में 9 वाहनियां वर्तमान में कार्यरत हैं, जिन्हें बढ़ाने की मांग भी केन्द्र सरकार से की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के 561 शिक्षण संस्थानों में एनसीसी संचालित की जा रही है। जिसमें माध्यमिक शिक्षा के तहत 338 विद्यालयों, उच्च शिक्षा के तहत 22 महाविद्यालयों तथा 201 निजी विद्यालयों/महाविद्यालयों में एनसीसी है। जबकि प्रदेश के 606 शिक्षण संस्थानों में एनसीसी संचालन प्रस्तावित है। जिसमें माध्यमिक शिक्षा में 223 विद्यालय, उच्च शिक्षा में 24 महाविद्यालयों तथा 359 निजी विद्यालयों/महाविद्यालय शामिल है
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की द्विवार्षिक कार्यक्रम में एनसीसी से जुड़े मुद्दों को प्रखरता से रखा गया। जिसके फलस्वरूप केन्द्र सरकार द्वारा एनसीसी विस्तार योजना के तहत प्रदेश में साढ़े सात हजार कैडेट्स की भर्ती को मंजूरी दी गई। राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिय प्रतिबद्ध है। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी की बढ़ती मांग को केन्द्र सरकार की मदद से हर संभव पूरा किया जायेगा।- डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Previous Post

अयोध्या में श्रीराम को समर्पित उत्तराखंड के शुभवस्त्रम् ने बढ़ाई प्रदेश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश की संस्कृति और कला को मिल रही नई पहचान

Next Post

तेज रफ्तार वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही 321 वाहनों के चालान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
तेज रफ्तार वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही 321 वाहनों के चालान

तेज रफ्तार वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही 321 वाहनों के चालान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.