• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

CAG की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; आयुष्मान भारत योजना में बड़ा झोल, जानें पूरा मामला

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 10, 2023
in देश, स्पेशल
0
CAG की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; आयुष्मान भारत योजना में बड़ा झोल, जानें पूरा मामला
0
SHARES
65
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साल 2018 में मोदी सरकार ने एक बड़ी हेल्थ स्कीम लॉन्च की थी। इस स्कीम के तहत देश के गरीब लोगों को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में कराए जाने का दावा किया गया था। इस स्कीम का नाम है- में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY)। शॉर्ट फार्म में इसे आयुष्मान भारत योजना भी कहते है। इस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ता है। जिसके बाद योजना के तहत लिस्टेड हॉस्पिटलों में इलाज में छूट दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य तो करोड़ों गरीबों के उद्धार का है। लेकिन अब इस योजना में एक बड़े घोटाले की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस स्कीम के तहत पैसा गबन करने के उद्देश्य से मर चुके लोगों का इलाज भी रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। एक ही नंबर से लाखों लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस गड़बड़ी का खुलासा भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक यानी CAG ने की है।

लोकसभा में पेश कैग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

नियंत्रक और महालेखा परीक्षक यानी CAG की एक हालिया जारी हुई रिपोर्ट में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस योजना के करीब 7.5 लाख लाभार्थी एक ही मोबाइल नंबर पर रजिस्टर्ड हैं। इस मोबाइल नंबर में सभी 10 नंबर में 9 का अंक (9999999999) है। कैग ने आयुष्मान भारत योजना के ऑडिट पर यह रिपोर्ट लोकसभा में पेश की है।

गलत मोबाइल नंबर से हुए लाखों रजिस्ट्रेशन

रिपोर्ट में बताया गया कि जिस मोबाइल नंबर से करीब 7.5 लाख लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया, उस नंबर का कोई भी सिम कार्ड नहीं है। बीआईएस के डेटाबेस के एनालिसिस से इतनी बड़ी संख्या में फर्जी रजिस्ट्रेशन का खुलासा हुआ है। इस योजना का लाभ उठाते हुए राशि हड़पने के लिए मर चुके लोगों का भी इलाज किया गया। कैग की रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय में हड़कंप मचा है। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि करीब 1 लाख 39 हजार 300 लोग एक दूसरे नंबर 8888888888 से जुड़े हैं। वहीं 96,046 अन्य लोग 90000000 नंबर से जुड़े हैं। इसके अलावा ऐसे ही करीब 20 नंबर भी सामने आए हैं, जिनसे 10 हजार से लेकर 50 हजार लाभार्थी जुड़े हुए हैं।

मर चुके लोगों का इलाज दिखाकर उठाई गई राशि

रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस योजना के तहत इलाज करा रहे कई रोगियों को पहले मरा हुआ दिखाया गया था। लेकिन उसके बाद भी योजना राशि उठाने के लिए उनका इलाज चलता रहा। ऐसे मरीजों का डाटा चेक करने पर कैग ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के दौरान 88760 मरीजों की मौत हुई। 224923 दावों को सिस्टम में भुगतान के रूप में दिखाया गया। इसमें 3446 मरीजों को 6.97 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।

 इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा गड़बड़ी

कैग रिपोर्ट की माने तो आयुष्मान भारत योजना के तहत सबसे ज्यादा गड़बड़ी छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड, केरल और मध्य प्रदेश में देखा गया। इससे पहले इस स्कीम को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने जुलाई 2020 में भी गड़बड़ी उजागर की थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि सीएजी की रिपोर्ट में कुल 7.87 करोड़ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन पाया गया, जो 10.74 करोड़ (नवंबर 2022) के लक्षित परिवारों का 73% है।

Tags: #ayushmanyojna #PMJAY #ayushmanbharatyojna #scheme #fraud #hospitals #diedpeople #report #cagreport #sansad #nationalnews
Previous Post

उत्तराखंड: लव और लैंड जिहाद के बाद अब जूस जिहाद पर हिंदु संगठन का हंगामा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Next Post

मुंबई में मिला कोरोना का नया सबसे खतरनाक Eris वेरिएंट; बढ़ा सकता है मौत के आंकड़ें, जानें इसके लक्षण 

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
Next Post
मुंबई में मिला कोरोना का नया सबसे खतरनाक Eris वेरिएंट; बढ़ा सकता है मौत के आंकड़ें, जानें इसके लक्षण 

मुंबई में मिला कोरोना का नया सबसे खतरनाक Eris वेरिएंट; बढ़ा सकता है मौत के आंकड़ें, जानें इसके लक्षण 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.