• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, मालसी के नए पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 30, 2025
in Uttarakhand
0
भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, मालसी के नए पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र के बनिया बाजार, बीरपुर और विवेक विहार, जाखन का दौरा कर विगत दिवस हुई मूसलाधार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मसूरी मुख्य मार्ग पर मालसी पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

बनिया बाजार, बीरपुर में निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री को बताया कि हर वर्ष बरसात में नाले का पानी घरों में घुस जाता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर मंत्री जोशी ने सेना स्टेशन मुख्यालय और छावनी परिषद को निर्देश दिए कि बरसाती पानी की निकासी हेतु एक समुचित योजना बनाई जाए और उसका शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित परिवारों को तात्कालिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। जिसमें रेखा भण्डारी, वीर बहादुर गुरुंग, कुसुम वर्मा, मोहिनी शाही, गुम बहादुर गुरुंग, रितिका कनोजिया, अतुल कुमार मिश्रा, दल बहादुर क्षेत्री तथा पूजा शर्मा को प्रत्येक को रुपये 5000 की त्वरित सहायता राशि दी गयी। इसकी अतिरिक्त, मंत्री ने अपने निजी सहयोग से प्रभावित परिवारों को तिरपाल प्रदान की ताकि बारिश के दौरान भू-कटाव से मदद हो सके।

इसके बाद मंत्री गणेश जोशी दून विहार वार्ड के विवेक विहार पहुंचे, जहां तेज बारिश के कारण पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने मौके पर तहसील, नगर निगम के अधिकारियों को नाला की त्वरित सफाई एवं पुश्ते के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने दो प्रभावित परिवारों को तात्कालिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। जहां किशन थापा तथा अशरफ अली को रुपये 11500 की त्वरित सहायता प्रदान की गयी।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण के क्रम में मसूरी रोड़ स्थित मालसी पुल का भी जायजा लिया, जो तेज बारिश के कारण एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा सहित लोनिवि के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि यह देहरादून मसूरी मार्ग एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर यात्रियों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है। उन्होंने मालसी में नए पुल के निर्माण के लिए आंगणन और डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जा सके और आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आपदा की स्थिति में पीड़ितों को त्वरित राहत और दीर्घकालिक समाधान मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि समय रहते राहत और बचाव कार्य किए जा सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेश के हर क्षेत्र की जानकारी ले रहे हैं।

 

Previous Post

देहरादून से बड़ी खबर: महेंद्र भट्ट का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय, नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़े नेता रहे मौजूद

Next Post

नैनीताल: मनोरा रेंज में गुलदार का आतंक, रानीबाग क्षेत्र में दहशत का माहौल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
नैनीताल: मनोरा रेंज में गुलदार का आतंक, रानीबाग क्षेत्र में दहशत का माहौल

नैनीताल: मनोरा रेंज में गुलदार का आतंक, रानीबाग क्षेत्र में दहशत का माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.