• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

CAA लागू होते ही उत्तराखंड में अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 12, 2024
in Uttarakhand, देश
0
CAA लागू होते ही उत्तराखंड में अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश में ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ (सीएए) लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने देश में नागरिकता संसोधन कानून CAA का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार का यह बड़ा कदम है। इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल जाएगी।

उत्तराखंड में अलर्ट 

वहीं सिटीजन एमेंडमेंट ऐक्ट-CAA यानी सीएए का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उत्तराखंड में अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं। खासकर, मिश्रित आबादी वाले इलाकों के साथ सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखने को कहा गया है।
एडीजी-कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने बताया कि सीएए को लेकर काफी पहले से कसरत चल रही थी। इसका नोटिफिकेशन जारी होना भर बाकी था। अब नोटिफिकेशन के बाद सभी जिलों को अलर्ट रहने को कह दिया गया है। हरिद्वार, नैनीताल, यूएसनगर और देहरादून में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए संवेदनशील इलाकों में फोर्स की तैनाती और गश्त बढ़ाने को भी कहा गया। हालांकि, कहीं भी ऐसा कोई विरोध या किसी तरह की घटना की आशंका नहीं है।

‘मोदी है तो मुमकिन है’- सीएम धामी

उधर, देश में ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ (सीएए) लागू होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘मोदी है तो मुमकिन है’। सीएम ने धामी ने एक्स पर मोदी है तो मुमकिन है शीर्षक से पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों को सुरक्षा व सम्मान देने के के साथ केंद्र सरकार ने देश में सीएए लागू करने का निर्णय लिया है। यह ऐतिहासिक निर्णय है। प्रधानमंत्री का यह कदम राष्ट्रहित में उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को जाहिर करता है। हमें पूरा विश्वास है कि पीएम के तीसरे कार्यकाल में इसी प्राकर देश को सशक्त करने वाले निर्णय लिए जाते रहेंगे।

क्या है CAA?

CAA के तहत अब मुस्लिम समुदाय को छोड़कर तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले बाकी धर्मों के लोगों को नागरिकता मिल जाएगी। केंद्र सरकार ने सीएए से संबंधित एक वेब पोर्टल भी तैयार किया है। तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले रे अल्पसंख्यकों को इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और सरकारी जांच पड़ताल के बाद उन्हें कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी। इसके लिए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए विस्थापित अल्पसंख्यकों को कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी।

बता दें कि साल 2019 में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने नागरिकता कानून में संसोधन किया था। इसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 से पहले आने वाले छह अल्पसंख्यकों (ईसाई, सिक्ख, जैन, बौद्ध और पारसी) को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया था। नियमों के मुताबिक नागरिकता देने का अधिकार केंद्र सरकार के हाथों में होगा।

Previous Post

यहां आधी रात में धधक उठा बाजार, करोड़ों का सामान जलकर खाक

Next Post

प्रदेश के निगम कर्मचारियों को मिली सौगात, चार प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
प्रदेश के निगम कर्मचारियों को मिली सौगात, चार प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

प्रदेश के निगम कर्मचारियों को मिली सौगात, चार प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.