• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Weather Update News: उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ा, कोहरे ने बढ़ाई सबकी Tension, अलर्ट जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 29, 2023
in Uttarakhand
0
Weather Update News: उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ा, कोहरे ने बढ़ाई सबकी Tension, अलर्ट जारी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है।  लेकिन चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। हिमपात की वजह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे राज्य में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। पहाड़ों में पाला परेशानी बढ़ा रहा है।

घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

वहींं उत्तराखंड में नए साल का स्वागत हाड कंपाने वाली ठंड के साथ होगा। अगले दो-तीन दिन में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से नव वर्ष की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार, रविवार और सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच बर्फबारी के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आने पर प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

ठंड में कांपते स्कूल पहुंच रहे बच्चे

राज्य में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। तराई क्षेत्रों में  कोहरे की चादर छाई हुई है, जिससे ठिठुरन में काफी इजाफा हो गया। सुबह के समय घना कोहरा राहगीरों व स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत का सबब बन गया और बच्चे ठंड में कंपकंपाते हुए स्कूल जा रहे हैं।

कोहरे की वजह से रेंग रहे वाहन

कोहरे का प्रकोप ऐसा है कि वाहन चालकों ने लाइटें जलाकर अपना सफर तय किया। अंतिम माह दिसंबर में देर से ही सही, लेकिन ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार की देर रात कोहरे ने पूरे तराई क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया था, वहीं गुरुवार को सुबह से ही घना कोहरा व आसमान में धुंध छाई रही, जिसके चलते दोपहर तक सूर्यदेव ने भी दर्शन नहीं दिए। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

Previous Post

Next Post

स्मार्ट सिटी देहरादून नए साल में दिखेगी और स्मार्ट, MDDA का ये है एक्शन प्लान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
स्मार्ट सिटी देहरादून नए साल में दिखेगी और स्मार्ट, MDDA का ये है एक्शन प्लान

स्मार्ट सिटी देहरादून नए साल में दिखेगी और स्मार्ट, MDDA का ये है एक्शन प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.