• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

भाजपा ने हरियाणा में समाप्त किया भ्रष्टाचार, दलाली और घूसखोरी का सिस्टमः सीएम धामी , फरीदाबाद (हरियाणा) में सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा के पक्ष में की जनसभा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 30, 2024
in Uttarakhand
0
भाजपा ने हरियाणा में समाप्त किया भ्रष्टाचार, दलाली और घूसखोरी का सिस्टमः सीएम धामी , फरीदाबाद (हरियाणा) में सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा के पक्ष में की जनसभा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को फरीदाबाद, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी  धनेश अदलखा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। उन्होंने जनता से आगामी 05 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसभा के बाद स्थानीय लोगों और भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी की गाड़ी पर बुल्डोजर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन भी किया।

मुख्यमंत्री  धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी  के नेतृत्व में भाजपा ने हरियाणा में नए कीर्तिमान स्थापित किए है। पूरे हरियाणा में 40 राजमार्गों का निर्माण किया गया है। पहले हरियाणा रेलवे का जो बजट मात्र ₹300 करोड़ होता था, उसे बढ़ाकर ₹3000 करोड़ कर दिया गया है। ₹1530 करोड़ की लागत से पूर्वी फरीदाबाद को पश्चिमी फरीदाबाद से जोड़ने वाली दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। ₹262 करोड़ की लागत से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरियाणा में 1.19 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड और झज्जर में कैंसर संस्थान बनाया गया है।फरीदाबाद को भी मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी  के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हरियाणा में लोगों को जीवन बेहतर बना रही है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में हरियाणा की धरती से शुरू हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सुखद परिणाम सामने आ रहे है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हरियाणा में लिंगानुपात एक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस और उसकी समर्थक पार्टियां हरियाणा को फिर से भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद के दलदल में धकेलना चाहती है। पहले कांग्रेस के पर्ची-खर्ची सिस्टम के कारण गरीब मां-बाप के प्रतिभावान बेटे बेटियों को नौकरी नहीं मिल पाती थी। खुलेआम भ्रष्टाचार, दलाली और घूसखोरी का खेल चलता था, जिसे भाजपा ने खत्म करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गरीबों की जमीन छीन कर उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव बेच दी जाती थी और दलितों, महिलाओं पर अत्याचार होते थे। हरियाणा में गुंडाराज हावी था, जिसे भाजपा ने समाप्त करने का काम किया है। अब हरियाणा के अंदर पारदर्शिता की सरकार है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिस-जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है वहां का खजाना पूरी तरह से खाली हो गया है। हिमाचल प्रदेश में सरकार के पास कर्मचारियों की तनख्वाह देने तक के पैसे नहीं बचे है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टियां बस वोट काटने के लिए खड़ी है। दिल्ली में इस पार्टी ने भ्रष्टाचार और ड्रामेबाजी के सिवाए कुछ नहीं किया। आप के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में प्रदूषण के लिए हरियाणा को दोष देते हैं। उन्होंने कहा कि जनता को इन बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा इस चुनाव में हरियाणा की जनता अपने वोट की ताकत से देश विरोधी भ्रष्टाचारी और परिवारवाद वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को हरियाणा से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

Previous Post

स्वास्थ्य विभाग का चिकित्सा अधिकारियों को बड़ा तोहफा, अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक पदों पर हुए प्रमोशन, एसडीएसीपी का भी शीघ्र मिलेगा लाभ

Next Post

हरिद्वारवासियों को धामी सरकार की सौगात , हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीटों की मंजूरी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले बजट सत्र में वृहद भू-कानून लाने हेतु प्रयासरत

हरिद्वारवासियों को धामी सरकार की सौगात , हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीटों की मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.