• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा के लिए अब हेलीकॉप्टर टिकट बुक करा सकेंगे तीर्थयात्री, पढें कैसे

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 9, 2024
in Uttarakhand
0
Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा के लिए अब हेलीकॉप्टर टिकट बुक करा सकेंगे तीर्थयात्री, पढें कैसे
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केदारनाथ धाम की हेली सेवा बुकिंग के लिए 10 मई से 20 जून और 15 सितंबर से 31 अक्तूबर के 1929 टिकट कैंसिल हो गए हैं। आप भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक करा सकते हैं। 21 जून से 14 सितंबर तक की हेली सेवा बुकिंग बाद में खोली जाएगी।

इस बार केदारनाथ हेली सेवाओं के लिए आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुकिंग हो रही है। जैसे ही बुकिंग खुली तो कुछ ही घंटों में सभी टिकट बुक हो गए थे। सरकार ने 10 मई से 20 जून और 15 सितंबर से 31 अक्तूबर के बीच की बुकिंग खोली थी। टिकट न मिल पाने से काफी तीर्थयात्री निराश भी थे। इस बीच 1929 टिकट रद्द हो गए हैं।

इन सभी पर बुकिंग का मौका उपलब्ध है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि मई, जून, सितंबर और अक्तूबर के लिए टिकट उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि टिकट कैंसिल होने की वजह से ये स्लॉट बुकिंग के लिए उपलब्ध हुए हैं। नागरिक उड्डयन विभाग ने अभी 21 जून से 14 सितंबर की मानसून अवधि की हेली सेवा बुकिंग शुरू नहीं की है। इसकी अलग से जानकारी दी जाएगी। मानसून के चलते हेली सेवाएं प्रभावित रहती हैं।

किस महीने में कितनी बुकिंग, कितने उपलब्ध

माह कुल सीटें बुक सीटें उपलब्ध सीटें
मई 12671 12653 17
जून 11634 11633 01
सितंबर 9408 9391 17
अक्तूबर 18228 16332 1894

तीर्थयात्रियों ने कहा, बुकिंग करते समय ही हो रहा फुल

तीर्थयात्रियों का कहना है कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से हेली सेवाओं का टिकट बुक करते समय ही फुल हो रहा है। जैसे-जैसे वह टिकट वेबसाइट पर प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं। जब तक शुल्क जमा करने का नंबर आता है, तब तक सीट फुल दिखा रहा है। हालांकि नागरिक उड्डयन विभाग का तर्क है कि एक साथ देशभर से इतनी संख्या में लोग बुकिंग करते हैं तो जिसकी प्रक्रिया तेज होती है, उसका टिकट बुक हो जाता है।

Tags:   #tickets #cancelled#chardhamyatra2024 #chardhamyatra #kedarnathyatra#HelIsewabooking#IRCTC #website#KedarnathDham #heliservice #booking#onlineticket #government
Previous Post

कुमाऊं में प्रकृति का प्रकोप: पहले आग का तांडव तो अब बारिश ने बरपाया कहर

Next Post

UKSSSC जल्द शुरू करेगा भर्ती प्रक्रिया, इन पदों पर मिलेगी नौकरी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
UKSSSC जल्द शुरू करेगा भर्ती प्रक्रिया, इन पदों पर मिलेगी नौकरी

UKSSSC जल्द शुरू करेगा भर्ती प्रक्रिया, इन पदों पर मिलेगी नौकरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.