• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सीएम धामी ने अंकिता भंडारी को लेकर किया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 17, 2023
in Uttarakhand
0
सीएम धामी ने अंकिता भंडारी को लेकर किया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिवंगत अंकिता भंडारी को लेकर बड़ा फैसला किया है। सीएम धामी ने पौड़ी के श्रीनगर में स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर करने का ऐलान किया। अब ये नर्सिंग कॉलेज अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान सीएम धामी ने कहा हम अंकिता के परिवार के साथ खड़े हैं। राज्य की हर बेटी का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सामने आई 18 सितंबर की कहानी

बता दें कि कल अंकिता हत्याकांड को पूरे एक साल हो जाएंगे। अंकिता हत्याकांड ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया था। 18 सितंबर को भाजपा नेता के वनंतरा रिजॉर्ट में अंकिता के साथ क्या हुआ। इसका पूरा सच अदालत के सामने आ गया। 18 सितंबर को वनंतरा रिजॉर्ट की पूरी कहानी अदालत में दो गवाहों ने बताई। दरअसल, शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायलय में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान फोरेंसिक यूनिट के सदस्य सज्जन सिंह और इलेक्ट्रीशियन कुलदीप सिंह के बयान दर्ज किए गए। कुलदीप ने कोर्ट को बताया कि 18 सितंबर को अंकिता वनंत्रा रिसॉर्ट में मौजूद थी जबकि 19 सितंबर को अंकिता की गुमशुदा होने पर रिसॉर्ट में हंगामा हो रहा था। वहीं, फॉरेंसिक यूनिट के सदस्य सज्जन सिंह ने बताया वनंत्रा रिसॉर्ट में बने अंकिता भंडारी के कमरे में गिलास, कप, प्लेट और दीवारों पर आरोपी के फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो रहे हैं। 23 सितंबर को टीम ने वनंत्रा रिसॉर्ट में अंकिता के कमरे की फोटो और वीडियोग्राफी की थी।

क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड

पौड़ी जिले की श्रीकोटडोभ गांव निवासी 19 वर्षीय अंकिता भंडारी यमकेश्वर ब्लॉक के गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। 18 सितंबर 2022 को अंकिता अचानक गायब हो गई थी। पुलिस ने जांच करते हुए रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, दोस्त अंकित गुप्ता और रिसॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर पर अंकिता के गायब होने पर शक जताया था। पुलिस ने पूछताछ की तो सभी ने अंकिता की हत्या की बात कबूली थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 18 सितंबर को अंकिता को चीला बैराज की नहर में धक्का दे दिया था।  इसके बाद 24 सितंबर को अंकिता का शव नहर से बरामद किया था।

Tags:   #Srinagar#announcment#CMPushkarSinghDhami #cmdhami#dobhshrikotnursingcollege #ankitabhandari#Pauri  #JusticeForAnkitaBhandari #NursingCollegeUttarakhand
Previous Post

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘उनके नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बन रहा है’

Next Post

PM मोदी के जन्मदिन पर CM धामी ने ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का किया शुभारंभ

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
Next Post
PM मोदी के जन्मदिन पर CM धामी ने ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का किया शुभारंभ

PM मोदी के जन्मदिन पर CM धामी ने 'स्वच्छता लीग मैराथन' का किया शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.