• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बिजली का करंट लगने से 16 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 19, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बिजली का करंट लगने से 16 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चमोली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अलकनंदा नदी के तट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इसकी चपेट में आ गए, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि करंट लगने से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के समय 22 लोग मौके पर मौजूद थे। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें चमोली के दारोगा भी शामिल हैं। दो घायलों को एयरलिफ्ट कर देहरादून लाया जा रहा है। पांच घायलों का चमोली में उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है।

चमोली में हुए हादसे पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा है कि साइट पर देर रात एक व्यक्ति की मौत के बाद स्थानीय चौकी इंचार्ज और होमगार्ड पंचनामा करने के लिए साइट पर गए थे। इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की वहां पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैल गया और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार एच टी लाइन टूटने के कारण चमोली में ये हादसा हुआ।

उधर, चमोली हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। 15 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं चमोली में हुए दर्दनाक हादसे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत चमोली के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर जांच और हालात दोनों पर वह जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चमोली जा सकते हैं।

Tags: #namamigangeproject #transformer #banks #alaknanda #chamoli
Previous Post

सामूहिक हत्याकांड: 6 महीने की मासूम सहित 4 का रेता गला…फिर जलाया

Next Post

चमोली हादसा की होगी मजिस्ट्रियल जांच, सीएम ने की पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे देने की घोषणा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
चमोली हादसा की होगी मजिस्ट्रियल जांच, सीएम ने की पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे देने की घोषणा

चमोली हादसा की होगी मजिस्ट्रियल जांच, सीएम ने की पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे देने की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.