• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चारधाम यात्रा से पहले बर्फबारी ने बढ़ाई दुश्वारियां, जगह-जगह रास्ते बंद, हाईवे का सफर जोखिम भरा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 21, 2023
in Uttarakhand
0
चारधाम यात्रा से पहले बर्फबारी ने बढ़ाई दुश्वारियां, जगह-जगह रास्ते बंद, हाईवे का सफर जोखिम भरा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चारों धामों में कपाट खुलने से ठीक पहले हो रही बर्फबारी से यात्रा के इंतजामों में जुटी प्रशासनिक मशीनरी के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग भैरव ग्लेशियर में हिमखंड टूटने से बंद हो गया। उधर,हनुमानचट्टी से बदरीनाथ के बीच राजमार्ग बर्फबारी के चलते बुधवार दोपहर तक बंद रहा। हेमकुंड पैदल मार्ग से बर्फ हटा रही सेना की टीम गुरुवार को घांघरिया से आगे नहीं जा सकी। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में जारी बर्फबारी के कारण साफ-सफाई और मंदिरों को सजाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

 

बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें

केदारनाथ हिमखंड टूटने से पैदल मार्ग बंद केदारनाथ में दो दिन से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। इससे गुरुवार को कुबेर और भैरव गदेरे के बीच हिमखंड टूट गया। इसके चलते पैदल मार्ग बंद होने से यात्रा के इंतजामों में जुटे मजदूरों और कर्मचारियों की आवाजाही नहीं हो सकी। लोनिवि के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि 30 मजदूरों की टीम मौके से बर्फ हटाने को भेजी है। धाम में करीब डेढ़ फीट ताजा बर्फ गिरी है। इस कारण यात्रियों के लिए टैंट लगाने समेत अन्य कामों में मुश्किलें आ रही हैं।

 

हेमकुंड मार्ग से बर्फ हटाने का काम रुका 

हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर अटलाकोटी और हेमकुंड के बीच पहले ही सात से आठ फीट तक बर्फ है। बीते दो दिनों में तीन फीट तक बर्फ गिरने से सेना को बर्फ हटाने का काम रोकना पड़ा है। गोविंद घाट गुरुद्वारा के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सेना के इंजीनियरिंग कोर के जवान व अफसर घांघरिया में रुके हुए हैं।

 

गंगोत्री-यमुनोत्री बर्फबारी से नहीं हो पाया काम 

गंगोत्री,यमुनोत्री, हर्षिल, मुखबा आदि क्षेत्रों में छह इंच से लेकर एक फीट तक बर्फ गिरी। इससे गंगोत्री में बिजली,पानी व सफाई के साथ मंदिर की साजसज्जा नहीं हो पाई। यमुनोत्री धाम में सीढ़ियों और हाईवे पर चल रहा पेंटिंग का काम प्रभावित रहा। उधर, शुक्रवार को मुखबा से गंगा की उत्सव डोली बर्फ से ढके रास्ते ही रवाना होगी।

Previous Post

लापरवाही ने ले ली बच्चे की जान! क्रिकेट खेलते वक्त बेहोश हुए था छात्र, इलाज के दौरान मौत

Next Post

इस सरकारी वेबसाइट से ब्लॉक करें चोरी हुआ मोबाइल फोन, जानें तरीका

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
इस सरकारी वेबसाइट से ब्लॉक करें चोरी हुआ मोबाइल फोन, जानें तरीका

इस सरकारी वेबसाइट से ब्लॉक करें चोरी हुआ मोबाइल फोन, जानें तरीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.