• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर रोक, जानिए पूरा अपडेट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 23, 2023
in Uttarakhand
0
चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर रोक, जानिए पूरा अपडेट
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड चार धाम 2023 पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी सहित देश के कई राज्यों से उत्तराखंड पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा पर जाने से पहले यह नया नियम अवश्य जान लें। उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम का ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है।

आईएमडी के खराब मौसम के पूर्वानुमान के बाद सरकार की ओर से फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुल रहे हैं। जबकि, बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को दर्शन के लिए खुल जाएंगे। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम बना हुआ है।

बारिश के बाद बर्फबारी से भूस्खलन की वजह से गंगोत्री, बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी बंद हो रहे हैं। पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरवाट होने की वजह लोगों को ठंड का भी एहसास होने लगा है। मौसम विभाग क पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए फिलहाल केदारनाथ धाम में दोनों ऑफलाइन, और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

 

सरकार की ओर से लगाई गई रोक के बाद कोई भी तीर्थ यात्री 25 से 30 अप्रैल के बीच किसी भी तरह से केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाएगा। विदित हो कि उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड सरकार ने 22 अप्रैल को गंगोत्री औ यमुनोत्री धामों के कपाट खलुने से ठीक एक दिन पहले धामों में तीर्थ यात्रियों की सीमित संख्या से रोक हटा दी थी।

सरकार के फैसले के बाद देश के कई राज्यों से लोग चारों धामों क लिए रजिस्ट्रेशन कराने लगे थे। चारों धामों में से कठिन, और दुर्गम यात्रा केदारनाथ धाम की यात्रा है। इसके अलावा, धाम के आसपास रहने की सीमित व्यवस्था है। मालूम हो कि केदारनाथ धाम में एक दिन में 15 हजार तीर्थ यात्रियों को दर्श करने की अनुमति दी, लेकिन इसके विपरीत के धाम के आसपास सिर्फ 10 हजार श्रद्धालुओं के ही रुकने का प्रबंध है।

केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश-बर्फबारी के साथ- साथ तीर्थ यात्रियों की भीड़ से मुश्किलें खड़ी हो सकतीं हैं। इन सभी मुद्दों के मद्देनजर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने केदारनाथ धाम में 25 से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन, और ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई है।

सरकार की ओर से हरिद्वार और ऋषिकेश स्थित ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर रजिस्ट्रेशन के लिए पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। रजिस्ट्रेशन रोक के बाद सिर्फ उन्हीं तीर्थ यात्रियों को धाम पहुंचकर दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी, जो पहले पंजीकरण करवा चुके हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अगले एक हफ्ते तक कोई भी तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाकर दर्शन को नहीं जा सकेगा।

Previous Post

केदारनाथ में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से वित्त नियंत्रक की दर्दनाक मौत

Next Post

ऋषिकेश में हादसा, बेकाबू गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
ऋषिकेश में हादसा, बेकाबू गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत

ऋषिकेश में हादसा, बेकाबू गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.