• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बद्रीनाथ-केदारनाथ बर्फ की चादर से ढका…नजारा हुआ खूबसूरत, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 30, 2023
in Uttarakhand
0
बद्रीनाथ-केदारनाथ बर्फ की चादर से ढका…नजारा हुआ खूबसूरत, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड दे दस्तक देना शुरू कर दिया है। वहीं उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ समेत कई जिले में बर्फबारी देखने को मिली। इसके साथ ही आज भी मौसम विभाग ने इस सप्ताहांत पर्वतीय जिलों के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी हिमपात हुआ। जबकि, कुछ जगह बारिश हुई।

पर्यटकों ने बर्फबारी का उठाया लुत्फ

बारिश-बर्फबारी की वजह से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई। जानकारी के अनुसार, केदारनाथ में करीब डेढ़ फीट तक बर्फ गिर गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते मौसम खराब बना रहा।  केदारनाथ धाम,  बद्रीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात हुआ। उधर, औली में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। सैलानियों ने बर्फबारी के जमकर लुत्फ उठाया। माना जा रहा है कि इस बार उत्तराखंड में अच्छा हिमपात होगा, जिससे यहां पर्यटन कारोबार अच्छा रहेगा।

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा

पहाड़ों में जहां बारिश और बर्फबारी हो रही है, वहीं इसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। कोहरा भी परेशानी का सबब बना हुआ है। बीते दो दिनों से हरिद्वार, नैनीताल (मैदानी क्षेत्र) और उधम सिंह नगर जिले में सुबह काफी कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है।

30 नवंबर को येलो अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के कुछ जिलों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है। 30 नवंबर को राज्य के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Previous Post

टनल के मजदूरों के बाहर निकलने पर सीएम आवास पर मनी ‘दिवाली’, सीएम धामी भी झूमे, श्रमिकों के साथ किया डिनर

Next Post

अजब-गजब: घरवालों ने बेटे का किया अंतिम संस्कार, जब उसे वीडियो कॉल में देखा…तो उड़ गए होश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
अजब-गजब: घरवालों ने बेटे का किया अंतिम संस्कार, जब उसे वीडियो कॉल में देखा…तो उड़ गए होश

अजब-गजब: घरवालों ने बेटे का किया अंतिम संस्कार, जब उसे वीडियो कॉल में देखा...तो उड़ गए होश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.