• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Auli Winter Games 2024: औली में जल्द हो सकते है नेशनल स्कीइंग का रोमांच, तैयारियां शुरू

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 6, 2024
in Uttarakhand, खेल, देश
0
Auli Winter Games 2024: औली में जल्द हो सकते है नेशनल स्कीइंग का रोमांच, तैयारियां शुरू
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में बदले मौसम के मिजाज के बाद प्रदेश के पहाड़ों ने बर्फ की दुशला औढ़ ली है। खासकर बर्फ से ढका मिनी स्विट्ज़रलैंड औली बेहद खूबसूरत हो गया है। बर्फबारी के साथ ही यहां पर्यटकों का तांता लग गया है। वहीं औली में वर्तमान समय में नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए पर्याप्त बर्फ है। यही कारण है कि विंटर गेम्स एसोसिएशन उत्तराखंड ने अंतरराष्ट्रीय नंदा देवी स्की स्लोप का निरीक्षण कर नेशनल गेम्स आयोजन के लिए अपनी रिपोर्ट इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवा केश्वन को दी है।

बर्फ से सफेद हुई औली

एक फरवरी से पांच फरवरी तक औली में रुक रुककर बर्फबारी हो रही है। नंदा देवी स्की स्लोप में दो फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है जो नेशनल स्की प्रतियोगिता के लिए पर्याप्त है। खेल आयोजन के लिए ऑलंपिक एसोसिएशन द्वारा औली में तैनात किए गए खेल प्रबंधक व भारत की स्की के कोच रहे अजय भट्ट से बर्फबारी के बाद रिपोर्ट मांगी गई है। टेक्निकल टीम ने स्की स्लोप का अवलोकन कर नेशनल खेलों के लिए पर्याप्त बर्फ बताते हुए तिथी घोषित करने का अनुरोध किया है। प्रबंधक अजय भट्ट का कहना है कि ऑलंपिक एसोसिएशन ने नेशनल गेम्स में अल्पाइन, स्नो बोर्ड, नॉडिक आदि प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन के लिए स्वीकृति देने के साथ आयोजन के लिए उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार खेल आयोजन के लिए सहमति प्रदान करती है तो इसकी तिथि घोषित कर दी जाएगी।

नेशनल खेलों के लिए बनेगी उत्तराखंड की टीम

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित खेलो इंडिया स्कीइंग प्रतियोगिता के लिए पहले ही 45 सदस्यीय खिलाड़ियों का चयन हो चुका है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का कार्य मौसम खराब होने के चलते औली में शुरू नहीं हो पाया । हालांकि सोमवार को खिलाड़ियों को गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से स्की उपकरण देकर कल आज से प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन के बाद नेशनल टीम के गठन का ट्रायल होगा।

स्की प्रशिक्षण के लिए औली पहुंचने लगे पर्यटक

अभी औली में 100 से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। इसमें से 30 से अधिक पर्यटक स्कीइंग, फन स्कीइंग , आदि का प्रशिक्षण ले रहे हैं। औली की बफीर्ली ढलाने व यहां हो रही बर्फबारी पर्यटकों को खासी भा रही है। यही कारण है कि पर्यटक औली को गुडबाय करने के बजाय यहीं डेरा जमाकर ठंड का उत्सव मना रहे हैं। बैंगलोर से आई मधु औली में बर्फबारी की चाहत में आई थी। उसे औली ऐसा भाया कि अब यहां स्कीइंग के गुर सीख रही है।

Previous Post

अब लिव इन रिलेशनशिप में रहना है तो कराना होगा रजिस्ट्रेशन, नहीं होगी सजा, पढ़ें क्या है कानून

Next Post

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरक सिंह रावत के घर रेड, कई ठिकानों पर ED का एक्शन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरक सिंह रावत के घर रेड, कई ठिकानों पर ED का एक्शन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरक सिंह रावत के घर रेड, कई ठिकानों पर ED का एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.