• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

टोल टैक्स मैनेजर की दबंगई, कॉल पर की ये डिमांड, FIR दर्ज

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 10, 2023
in Uttarakhand
0
टोल टैक्स मैनेजर की दबंगई, कॉल पर की ये डिमांड, FIR दर्ज
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनपद उधमसिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर में बने टोल टैक्स पर टोल टैक्स मैनेजर पंकज दुबे की दबंगई सामने आई है। टोल टैक्स मैनेजर की दबंगई से परेशान हल्दुआ गांव के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस से टोल टैक्स मैनेजर पंकज दुबे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

टोल टैक्स मैनेजर पर गंभीर आरोप

आपको बता दें कि हल्दुआ गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार टोल टैक्स अंतर्गत बाबर खेड़ा मार्ग पर बैरीकेड लगाकर भारी वाहनों को रोकने का काम करता है। धर्मेन्द्र और ग्रामीणों ने तहरीर देकर टोल टैक्स मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाया। आरोप है कि धर्मेंद्र कुमार के पास मैनेजर द्वारा फोन कर रात को एक बजे आने को कहा गया। ये भी आरपो है कि किसी महिला को उठाकर लाने की बात कही गई। धर्मेन्द्र का कहना है कि जब उसके द्वारा मना किया गया तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी मैनेजर द्वारा दी गई।

टोल टैक्स मैनेजर के खिलाफ तहरीर

धर्मेन्द्र का कहना है कि उसके पास बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि उसके बाद हमने मैनेजर के पास सैलरी को लेकर फोन किया तो उल्टा हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने मैनेजर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

टोल टैक्स मैनेजर के खिलाफ मुकदर्ज दर्ज

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि ये दो दिन पुरानी घटना है। धर्मेन्द्र कुमार द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया है कि टोल टैक्स पर जो मैनेजर है उसके द्वारा फोन किया गया। साथ ही अभद्रता का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि महिलाओं को लेकर भी अश्लील टिप्पणी की बात सामने आई है। धर्मेन्द्र कुमार द्वारा फोन रिकॉर्डिंग दी गई है। टोल टैक्स मैनेजर पंकज दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच चल रही है। आगे कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

कल शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट, राज्यपाल गुरमीत सिंह रहेंगे मौजूद

Next Post

पीएम मोदी के दौरे की तैयारी जोरों पर, सीएम धामी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
पीएम मोदी के दौरे की तैयारी जोरों पर, सीएम धामी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा

पीएम मोदी के दौरे की तैयारी जोरों पर, सीएम धामी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.