• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

कहीं आप भी तो नहीं ले रहे दवाई के नाम पर जहर! उत्तराखंड में बनने वाली 12 दवाइयों के सैंपल फेल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 22, 2024
in Uttarakhand
0
कहीं आप भी तो नहीं ले रहे दवाई के नाम पर जहर! उत्तराखंड में बनने वाली 12 दवाइयों के सैंपल फेल
0
SHARES
178
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में निर्मित 12 दवाओं के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। इनकी गुणवत्ता मानकानुसार नहीं पाई गई। जिस पर केंद्रीय दवा मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएसओ) ने इसे लेकर ड्रग अलर्ट जारी किया है। इनमें देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर की निर्माण इकाईयों में निर्मित उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, न्यूरो, नेत्र रोग, गैस्ट्रोपेरेसिस, एसिडिटीकी आदि की दवाएं शामिल हैं।

बता दें कि बीते माह भी उत्तराखंड में निर्मित 11 दवाओं के सैंपल फेल आए थे। दरअसल, बीते वर्षों में भारत में निर्मित कुछ दवाओं की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। खासकर जांबिया और उज्बेकिस्तान में बच्चों की मौत को भारत में बनी खांसी की दवा से जोड़ा गया था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने दवाओं की निगरानी बढ़ा दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय हर माह दवाओं की जांच करा रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय दवा मानक नियंत्रक संगठन ने अप्रैल माह की जांच रिपोर्ट जारी की है। जिसमें देशभर में निर्मित 50 दवाओं की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिली। इनमें उत्तराखंड में निर्मित 12 दवाएं भी शामिल हैं।

उत्पाद लाइसेंस निलंबित, वापस मंगाई दवा

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अपर आयुक्त एवं औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह ने बताया कि सीडीएसओ की रिपोर्ट मिली है। जिस पर कार्रवाई की गई है। संबंधित कंपनियों के उत्पाद लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। जिन दवाओं के सैंपल फेल आए हैं उन्हें बाजार से वापस मंगवा लिया गया है। औषधि निरीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित बैच की दवाओं की दुकानों पर बिक्री न की जाए।

उत्तराखंड की कंपनी के नाम पर दिल्ली-पटना में बिक रही नकली दवा

उत्तराखंड की एक फार्मा कंपनी के नाम पर दिल्ली व पटना में नकली दवा बेची जा रही थी। सीडीएसओ की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार दिल्ली व पटना की दवा की दुकानों से डोम्पेरिडोन नेप्रोक्सन सोडियम टैबलेट के सैंपल लिए गए थे। दवा के भौतिक एवं विश्लेषणात्मक परीक्षण में पता चला कि यह नकली है। जिस पर अब अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इन दवाओं के सैंपल फेल

  • सिल्निडिपिन टैबलेट-मैस्काट हेल्थ सीरीज प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार
  • एट्रोपिन सल्फेट इंजेक्शन-एसवीपी लाइफ साइसेंज सेलाकुई, देहरादून
  • मेटोक्लोप्रमाइड इंजेक्शन-एसवीपी लाइफ साइसेंज सेलाकुई, देहरादून
  • एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड टरबुटलाइन सल्फेट गुआइफेनसिन मेन्थोल सिरप-जिनेका हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार
  • गैबापेंटिन टैबलेट-मैस्काट हेल्थ सीरीज प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार
  • क्विनिन सल्फेट टैबलेट-श्रेया लाइफ साइसेंस प्राइवेट लिमिडेट भगवानपुर रुड़की
  • एमोक्सिसिलिन पोटेशियम क्लैवुलनेट लैक्टिक एसिड बैसिलस टैबलेट-सुपरमैक्स लैब सेलाकुई देहरादून
  • रेबेप्राजोल सोडियम टैबलेट-खंडेलवाल लेबोरेटरीज पंतनगर ऊधमसिंहनगर
  • बिमाटोप्रोस्ट आई ड्राप-कोटेक हेल्थकेयर रुड़की
  • साइक्लोस्पोरिन कैप्सूल-जॉनली फार्मास्यूटिकल्स हरिद्वार
  • ट्रैनेक्सैमिक एसिड इंजेक्शन-साइकोट्रोपिक्स इंडिया लिमिटेड हरिद्वार
  • सेफ्ट्रिएक्सोन इंजेक्शन-हिमालय मेडिटेक प्राइवेट लिमिटेड सेलाकुई देहरादून

Previous Post

यहां हाईवे पर वाहन हुआ हादसे का शिकार, एक की मौके पर मौत

Next Post

Uttarakhand Weather: तापमान 42 पार; गर्मी से कब मिलेगी राहत? पढ़ें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather: तापमान 42 पार; गर्मी से कब मिलेगी राहत? पढ़ें

Uttarakhand Weather: तापमान 42 पार; गर्मी से कब मिलेगी राहत? पढ़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.