• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

YouTube Channel लाइक सब्सक्राइब करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पढ़ें पूरी खबर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 27, 2023
in Uttarakhand, क्राइम
0
YouTube Channel लाइक सब्सक्राइब करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पढ़ें पूरी खबर
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: जिस तरह से दिनों दिन इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है, इसके जरिए होने वाले जुर्म ही बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठग अलग अलग तरीकों से लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है। यहां यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करने के नाम पर आम जनता को ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपी ने एसटीएफ के सामने खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया। खुद आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी के दो साथियों को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में पीड़ित विक्रम कुमार पडाला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह एक मूक बधिर है। उनके साथ अज्ञात आरोपियों द्वारा स्वयं को फ्लिपकार्ट का गिफ्ट गिविंग मैनेजर बताकर यूट्यूब चैनल्स को लाइक और सब्सक्राइव करने का टास्क देकर लाभ कमाने का झांसा दिया गया। इसके बाद क्रिप्टो करेंसी में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर लाभ कमाने की बात कहते हुए टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। फिर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग वेबसाइट के लिंक भेजकर निवेश और टास्क करने के लिए कहा गया। जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रचकर पीड़ित को टास्क और क्रिप्टो करेन्सी में निवेश के नाम पर अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से ऑनलाइन कुल 13,11,900 रुपये (तेरह लाख ग्यारह हजार नौ सौ) की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

13 लाख रुपए से ज्यादा ठगे

टीम द्वारा मामले की जांच करने के बाद पीड़ित के साथ 13,11,900 रुपये की धोखाधड़ी होने की पुष्टि हुई है। सम्पूर्ण भारत के अलग-अलग राज्यों में गिरोह द्वारा लाखों की धोखाधड़ी की गई है। टीम ने घटना में प्रयोग मोबाइल नंबर और आरोपियों द्वारा पीड़ित से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गयी तो पता चला कि पीड़ित की धनराशि दिल्ली और राजस्थान के जयपुर में ट्रांसफर हुई। जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने दो आरोपियों को जयपुर से पकड़ा है। तीसरे सदस्य पिंटू मीणा निवासी जयपुर ने खुद ही साइबर पुलिस स्टेशन देहरादून में सरेंडर कर दिया।

ऐसे किया संपर्क

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर ठगों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर स्वयं को फ्लिपकार्ट का गिफ्ट गिविंग मैनेजर बताकर यूट्यूब चैनल्स को लाइक और सब्स्क्राइब करने के टास्क देकर ठगी की गई। तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आयुष अग्रवाल ने लोगों से सावधान रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के किसी भी लालच में न फंसे।

Previous Post

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, खाई के गिरी कार, मौके पर दो की मौत

Next Post

4000 से अधिक शिक्षक हुए इधर से उधर, कई शिक्षक नाराज़, जानें क्यों

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
4000 से अधिक शिक्षक हुए इधर से उधर, कई शिक्षक नाराज़, जानें क्यों

4000 से अधिक शिक्षक हुए इधर से उधर, कई शिक्षक नाराज़, जानें क्यों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.