• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, देखें किस राज्य में कब डाले जाएंगेगे वोट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 9, 2023
in देश, राजनीति
0
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, देखें किस राज्य में कब डाले जाएंगेगे वोट
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मिज़ोरम में 7 नवंबर को एक ही चरण में मतदान करवाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा, जिसमें से पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को करवाया जाएगा। मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। राजस्थान में एक ही चरण में 23 नवंबर को तथा तेलंगाना में भी एक ही चरण में 30 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा। सभी पांचों राज्यों में मतगणना, यानी चुनाव परिणाम 3 दिसंबर, 2023 को घोषित किए जाएंगे।

राज्य                              वोटिंग                           कितनी सीटें
मिजोरम                          7 नवंबर                         40 सीटें
मध्यप्रदेश                       17 नवंबर                       230 सीटें
छत्तीसगढ़                       7 और17 नवंबर             90 सीटें
राजस्थान                       23 नवंबर                       200 सीटें
तेलंगाना                         30 नवंबर                       119 सीटें

मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान

40 सीटों वाले मिजोरम में एक चरण यानी 7 नवंबर को मतदान होना है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर 2023 को खत्म होने होने वाला है। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था, जिसमें मिजो नेशनल फ्रंट ने जीत हासिल की थी और राज्य में सरकार बनाई थी। तब जोरमथांगा मुख्यमंत्री बने थे।

मध्यप्रदेश सीटें- 230, 17 नवंबर को मतदान

230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को 1 चरण में मतदान होगा। राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को समाप्त होने वाला है। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था. उस चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाई थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन मार्च 2020 में, 22 कांग्रेस (Congress) विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे. इसके बाद राज्य सरकार गिर गई थी और मुख्यमंत्री कमल नाथ को इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई थी और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने थे।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। यहां 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी. 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को खत्म होगा। पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था. इस चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान

राजस्थान में विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। राज्य की 200 सीटों पर 23 नवंबर को मतदान होगा। 2018 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाई थी और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने थे।

तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान

तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। 119 सीटों वाले तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी. यहां पिछली बार दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे और तेलंगाना राष्ट्र समिति ने राज्य में सरकार बनाई थी। इसका नाम अब भारत राष्ट्र समिति कर दिया गया। चंद्रशेखर राव दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे।

5 राज्यों में 16 करोड़ वोटर

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि 5 राज्यों की 679 सीटों पर 16 करोड़ मतदाता हैं। नमें से 60 लाख वोटर पहली बार वोट डालेंगे। मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ और मिजोरम में 8.52 लाख मतदाता हैं। इन राज्यों में 1.77 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

Tags: #conducted #MizoramAssembly #RajasthanAssembly #MadhyapradeshAssembly #ChattishgarhAssembly #Telangana #election #result #ElectionCommissionofIndia #politicalnews #politics#dates #assemblyelections #AssemblyElections #announced #Voting  #singlephase #Mizoram #Elections #Chhattisgarh #twophases
Previous Post

जानलेवा है निपाह वायरस; उत्तराखंड के अस्पतालों में अलर्ट

Next Post

एक ही पोर्टल पर युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, सीएम धामी ने किया रोजगार प्रयाग पोर्टल का शुभारंभ

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
Next Post
एक ही पोर्टल पर युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, सीएम धामी ने किया रोजगार प्रयाग पोर्टल का शुभारंभ

एक ही पोर्टल पर युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, सीएम धामी ने किया रोजगार प्रयाग पोर्टल का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.