• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

30 नवंबर को रिटायर हो रहै हैं अशोक कुमार, कौन होगा उत्तराखंड का नया DGP?

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 29, 2023
in Uttarakhand
0
30 नवंबर को रिटायर हो रहै हैं अशोक कुमार, कौन होगा उत्तराखंड का नया DGP?
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सेवानिवृत्ति से पहले शहर पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार के सम्मान में नैनीताल पुलिस ने मंगलवार को रामपुर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में डीजीपी भावुक हो गए। कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में हमेशा यह प्रयास किया कि जनता के मन से पुलिस के भय को निकाला जाए। पुलिस की मानवीय छवि को उजागर किया जाए, वे इस प्रयास में काफी हद तक सफल भी हुए। डीजीपी 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

30 नवंबर को हो रहे हैं रिटायर 

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। अशोक कुमार का विदाई समारोह देहरादून के पुलिस लाइन में रखा गया है। विदाई समारोह में उत्तराखंड के तमाम पुलिस कप्तानों और गणमान्य लोगों को निमंत्रण दिया गाया है। लेकिन अभी तक उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक का नाम सामने नहीं आया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड को भी कार्यवाहक डीजीपी मिल सकता है। आईपीएस अशोक कुमार के रिटायरमेंट से पहले अभी तक पुलिस मुखिया का नाम सामने नहीं आया है।

कौन होगा उत्तराखंड का अगला पुलिस प्रमुख?

नए पुलिस मुखिया के नामों पर अटकलों का बाजार गर्म है। डीजीपी की कुर्सी के लिए प्रमुख नाम अभिनव कुमार का सामने आ रहा है। अभिनव कुमार 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। नए पुलिस प्रमुख की दौड़ में दूसरा नाम दीपम सेठ का भी चल रहा है। लेकिन उसके लिए केंद्र की रजामंदी जरूरी होगी। दीपम सेठ अभी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। अभिनव कुमार के नाम को हरी झंडी मिलने में अड़चन नहीं है। उत्तराखंड में तैनात अभिनव कुमार को कार्यवाहक डीजीपी का पदभार सौंपा जा सकता है।

30 नवंबर को अशोक कुमार हो रहे हैं रिटायर

पुलिस महानिदेशक पद के लिए सात नामों की चर्चा चल रही थी। 30 नवंबर से पहले नए डीजीपी के नाम को फाइनल कर दिया जाना चाहिए था। ऐसे में अभी तक किसी पुलिस अधिकारी का नाम सामने नहीं आने की वजह से कयासों का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में कार्यवाहक डीजीपी के सहारे 2024 का लोकसभा संपन्न करवाया जा सकता है। केंद्र में नई सरकार बन जाने के बाद पुलिस महकमे का सर्वेसर्वा बनाया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि 30 नवंबर के बाद अभिनव कुमार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।

Previous Post

CM धामी ने मजदूरों को बांटे एक लाख की सहायता राशि के चेक

Next Post

होमगार्डों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, अब मिलेगा मातृत्व अवकाश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
होमगार्डों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, अब मिलेगा मातृत्व अवकाश

होमगार्डों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, अब मिलेगा मातृत्व अवकाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.