• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

अमित शाह ने सीएम धामी को दिए 100/100 मार्क्स, बोले-धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने की सर्वाधिक प्रगति

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 10, 2023
in Uttarakhand
0
अमित शाह ने सीएम धामी को दिए 100/100 मार्क्स, बोले-धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने की सर्वाधिक प्रगति
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी धामी सरकार की जमकर तारीफ की है। वह उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि देहरादून पहुंचे थे। शाह ने कहा कि सिलक्यारा मिशन की सफलता के श्रेय भले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केन्द्र सरकार को दे रहे हों लेकिन धामी के कुशल नेतृत्व के कारण की यह बचाव अभियान सफल हो पाया। धामी ने रेस्क्यू के दौरान सभी का मनोबल बढ़ाया और धैर्य व शांति के साथ इस मुश्किल मिशन को अंजाम तक पहुंचाया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने अब तक अपनी सबसे अधिक प्रगति की है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब सिलक्यारा टनल में 41 श्रमिकों के फंसे हाने की सूचना मिली तो पूरा देश चिंतत हो उठा। सभी की नजर बचाव अभियान पर लगी हुई थी। अभियान के दौरान कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। रास्ते नहीं मिल रहे थे। जैसे ही लगता कि अब श्रमिकों को बाहर निकाल लिया जाएगा फिर कोई न कोई बाधा सामने आ जाती। मुख्यमंत्री धामी ने इन परिस्थितियों में धैर्य से काम लिया। चेहरे पर शांति और मन में आत्म विश्वास के साथ वह खुद अभियान में जुटे रहे। यही एक अच्छे राजनेता की विशेषता होती है। शाह ने कहा कि धामी टनल में फंसे मजदूरों के साथ ही उनके परिजनों के सम्पर्क में रहे। उन्होंने ‘मॉरल बूस्टिंग’ का काम शानदार तरीके से किया और केन्द्र सरकार के साथ बेहतरीन समन्वय भी बनाए रखा। इसके लिए मैं राज्य सरकार खासतौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देता हूं। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड निरन्तर प्रगति कर रहा है। धामी सरकार ने पिछले छह माह में 30 से ज्यादा पॉलिसी में परिवर्तन कर उन्हें सुधार और शिथिलता के साथ लागू किया है। उत्तराखण्ड ‘पॉलिसी ड्रिवन स्टेट’ बनने के साथ ही अब ‘पॉलिसी मेकिंग स्टेट’ के रूप में भी अहम भूमिका निभाने वाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने राज्य को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है। निवेश के लिए यही उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी ताकत है। धामी सरकार ने कई नए इनिशिएटिव लिये, सीमांत गांवों के लिए काम किया, शानदार चारधाम यात्रा मैनेजमेंट किया और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाया। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान कई बार मुख्यमंत्री धामी का नाम लिया और परफार्मेंस के आधार पर उन्हें 100 में से 100 मार्क्स दिए। समिट के उद्घाटन मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री धामी की जमकर तारीफ की थी।

Previous Post

नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, बाइक पर सवार महिला पर हमला कर किया घायल

Next Post

नये उत्तराखंड की अनन्त संभावनाओं को तलाशने की शुरूआत- अमित शाह

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
नये उत्तराखंड की अनन्त संभावनाओं को तलाशने की शुरूआत- अमित शाह

नये उत्तराखंड की अनन्त संभावनाओं को तलाशने की शुरूआत- अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.