• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में आज मूसलाधार वर्षा को लेकर अलर्ट, ऋषिकेश-देवप्रयाग हाईवे बंद, ऋषिकेश में जल भराव से लोग परेशान 

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 23, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में आज मूसलाधार वर्षा को लेकर अलर्ट, ऋषिकेश-देवप्रयाग हाईवे बंद, ऋषिकेश में जल भराव से लोग परेशान 
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बनी हुई है। तीन दिन से हो रही मूसलधार वर्षा से चारधाम राजमार्ग समेत 190 से अधिक मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेशभर में  तीन दिनों के लिए भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके तहत  प्रदेश के आठ जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा, इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है।

ऋषिकेश-देवप्रयाग हाईवे बंद
टिहरी में बारिश का सिलसिला जारी है। ऋषिकेश-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के पास मलबा आने से बंद हो गया है। गंगोत्री राजमार्ग भी बागड़धार के पास बंद है। वर्षा होने के कारण जेसीबी मशीनें अभी काम नही कर पा रही है। जिले में हल्की बारिश जारी है।

ऋषिकेश में जल भराव से लोग परेशान 
ऋषिकेश में  सुबह से लगातार हो रही बारिश ने आमजन की परेशानी फिर बढ़ा दी है। कई जगह जल भराव से लोग प्रभावित हुए हैं। जनपद टिहरी गढ़वाल के ढालवाला औद्योगिक क्षेत्र में जंगल से आने वाला पानी आबादी में स्थित कारखाने में घुस गया। कई फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित हुआ है। यह क्षेत्र हालांकि ऊंचाई में स्थित है, यहां स्थिति यह है कि भूमिगत जल स्तर सतह तक पहुंच गया है। यहां लगे हैंडपंप और बोरवेल से स्वंय पानी निकल रहा है। कारखाना स्वामी और मजदूर अपने स्तर पर पानी निकालने में जुटे हैं। आबादी क्षेत्र में भी जल भराव से काफी नुकसान हुआ है।

कोटद्वार में बारिश से मार्ग बंद

कोटद्वार में बीती रात से लगातार बारिश जारी है। नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार दुगड्डा के मध्य कई स्थानों पर बंद है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाने वाला कोटद्वार-रामणी-एता मोटर मार्ग भी बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण कोटद्वार से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर वाहनों का संचालन फिलहाल ठप है।

Tags: #collapsed #Tapkeshwar #buildingcollapse #death #injured #sdrf #redalert #yellowalert #flood#disaster#heavyrainfall #debris #rishikeshdevprayaghighway #highwayblocked #jalbharav #waterlogging#meteorologicaldepartment#rescue #river #orangealert #road #vanished #storm #thuderstorm #Monsoon#Rishikesh#Roadvanished #kalpeshwarmahadevmandir #panchkedar #helang #motarway #madmaheshwardham #track #vanished #TapkeshwarMahadevMandir #temple #Foundation
Previous Post

Uniform Civil Code: राज्य में जल्द लागू होगा यूसीसी, ड्राफ्ट तैयार; विधानसभा सत्र में होगा पेश

Next Post

Chandrayaan-3 Landing: चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कर आज इतिहास रचेगा भारत, देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में पूजन जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Chandrayaan-3 Landing: चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कर आज इतिहास रचेगा भारत, देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में पूजन जारी

Chandrayaan-3 Landing: चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कर आज इतिहास रचेगा भारत, देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में पूजन जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.